LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Siwan News -सिवान में साइकिल चोरी करते चोर को लोगों ने रंगे हाथ, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

Siwan News- सीवान जिले में एक चोर को लोगों ने साईकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया। चोर कोचिंग के बाहर एक छात्र की साईकिल की चोरी कर रहा

साइकिल चोर की धुनाई
साइकिल चोर की धुनाई - फोटो : परवेज अली

SIWAN News : सिवान जिले में एक चोर को लोगों ने साईकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया। चोर कोचिंग के बाहर एक छात्र की साईकिल की चोरी कर रहा था। इसी दौरान लोगों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मामला महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय चौक के समीप की है। 

घटना के संदर्भ में  बताया जा रहा है कि कोचिंग के बाहर छात्रों ने अपना साइकिल खड़ा किया था। इसी दौरान एक चोर साइकिल की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी करते चोर को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना लोगों ने डायल 112 की पुलिस को दी। जब डायल 112 की पुलिस चोर को अपने साथ ले जाने के लिए बैठा रही थी। तभी चोर चकमा देकर मौके से भागने लगा। 

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद चोर को लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सौंप दिया। वहीं पकड़ा गया चोर ने बताया कि वह किराना की दुकान पर काम करता था। जब उसे दुकानदार ने काम से हटा दिया, तो वह पहली बार साइकिल चोरी करने पहुंचा हुआ था।

सीवान से परवेज अली की रिपोर्ट