LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Ganesh Chaturthi : इस मंदिर में जाने से पूरी होती है शादी की मनोकामना, अविवाहित युवाओं की लगी लंबी कतार, प्रसाद में बंटेगी 35 सौ किलो मेहंदी

Ganesh Chaturthi : राजस्थान के इस मंदिर में अविवाहित युवाओं के शादी की मन्नत पूरी होती है. यहाँ गणेश चतुर्थी पर प्रसाद के रूप में 35 सौ किलो मेंहंदी का वितरण किया जायेगा......पढ़िए आगे

Ganesh Chaturthi : इस मंदिर में जाने से पूरी होती है शादी की
शादी की मन्नत पूरी - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी से पहले सिंधारा (सिंजारा) रस्म के लिए बड़ी संख्या में अविवाहित लाइन में लगने लगे हैं। सिंधारा जयपुर की पुरानी परंपरा है। जहां जन्म होने या शादी होने पर नए वस्त्र और मेहंदी चढ़ाई जाती है। मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंधारा रस्म शाम 6:30 बजे से मनाया जाएगा। आज शाम भगवान को नई पोशाक और मुकुट धारण कराया जाएगा। जिसके बाद प्रसाद रूपी मेहंदी वितरण की जाएगी। भगवान को चढ़ाए जाने के बाद मेहंदी भक्तजनों को दी जाती है।"

अभिषेक शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि मेहंदी सिधारे पर भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं, वह पूरी हो जाती है। मेहंदी का संबंध विवाह से होता है, इसलिए जो विवाह करने की सोच रहे हैं और जिनका विवाह काफी समय से नहीं हुआ है और जो विवाह योग्य हैं, अगर वे हाथों पर ये मेहंदी रचाते हैं, तो माना जाता है कि एक वर्ष के अंदर विवाह संपन्न हो जाता है। आज का असली प्रसाद मेहंदी ही है। ऐसे में हम लोग जितनी मेहंदी बांट सकते हैं, उतनी बांटने की कोशिश की है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि 3500 किलो मेहंदी आई है। देखा जा सकता है कि दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। 8 जगहों पर मेहंदी बांटी जाएगी। ऐसे में हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बांटी जाए।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। देशभर में इसकी तैयारी धूमधाम से की जा रही है। इस दिन गणपति स्थापना सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक करना शुभ रहेगा। गणेश चतुर्थी से गणेश उत्वस का शुभारंभ होता है और अनंत चतुर्दशी के दिन इस पर्व का समापन होता है। सुख, शांत-समृद्धि और जीवन के संकट से दूर होने के लिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

NSIT
Nsmch