LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

SP ने डीएसपी और 2 सिपाही को किया निलंबित,डेढ़ करोड़ का सोना जब्ती के बाद छिपाया था,जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

सोजत सिटी के डीएसपी अनिल सारण को बिना बिल का डेढ़ करोड़ का सोना कब्जे में रखने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। जानें पूरे मामले की जानकारी।

SP ने डीएसपी और  2 सिपाही को किया निलंबित,डेढ़ करोड़ का सोना
Gold Smuggling - फोटो : freepik

Gold Smuggling case in Pali: सोजत सिटी के डीएसपी अनिल सारण को बिना बिल का डेढ़ करोड़ रुपए का सोना कब्जे में रखने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू द्वारा जारी आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले में दो अन्य कॉन्स्टेबलों को भी निलंबित कर दिया गया है।

मामला: बिना बिल का सोना कब्जे में रखने का आरोप

डीएसपी अनिल सारण पर आरोप है कि उन्होंने 1 किलो 660 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है, को बिना किसी कानूनी कार्रवाई या अधिकारियों को जानकारी दिए अपने पास रखा। यह सोना नागौर के डेगाणा निवासी मनीष शर्मा का था, जो चेन्नई में ज्वेलरी का व्यापार करता है। मनीष अपने दोस्त से मिलने सोजत सिटी के सेहवाज गांव आया था और उसके पास यह सोना था।

Diarch GO

डीएसपी सारण ने मनीष से सोने का बिल मांगा, और जब बिल नहीं दिखाया जा सका, तो सोने को चोरी का बताकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, इस पूरे मामले में डीएसपी ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और अधिकारियों को सूचित भी नहीं किया।

जांच और सस्पेंशन का आदेश

इस मामले की जानकारी एसपी चूनाराम जाट को मुखबिर के जरिए मिली, जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी जाट ने पुलिस महानिदेशक यूआर साहू को एक पत्र लिखा, जिसके बाद 18 फरवरी को डीएसपी अनिल सारण को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया।सस्पेंशन के बाद, डीएसपी सारण का मुख्यालय जयपुर किया गया है। इस मामले में दो अन्य कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और अशोक मीणा को भी उनकी भूमिका के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

सोना अपने पास रखने के मामले में सस्पेंड

डीएसपी अनिल सारण और उनके दो कॉन्स्टेबलों को बिना बिल का सोना अपने पास रखने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले ने पुलिस विभाग में नियमों के पालन और जिम्मेदारी के मुद्दों को उजागर किया है। आगे की जांच से ही इस मामले के और तथ्य सामने आ सकते हैं।