LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कोटा बना 'सुसाइड कैपिटल'! घर लौटने वाली रात मौत के गले लगा छात्र; ट्रेन के आगे कूदकर जेईई एस्पिरेंट ने तोड़ा दम

कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हरियाणा के सिरसा निवासी 12वीं के छात्र सरताज सिंह ने दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

कोटा बना 'सुसाइड कैपिटल'! घर लौटने वाली रात मौत के गले लगा छ

Kota - : राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच मानसिक दबाव इस कदर बढ़ गया है कि सुसाइड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ हरियाणा के सिरसा निवासी 12वीं के छात्र सरताज सिंह ने दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि छात्र को उसी रात अपने घर वापस लौटना था, लेकिन परिजनों के पास उसके आने के बजाय उसकी मौत की खबर पहुँची। 

घर जाने की रात ही चुन ली मौत

मृतक छात्र सरताज सिंह हरियाणा के सिरसा जिले के हिमायू खेड़ा का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहा था। रविवार, 25 जनवरी की रात उसे ट्रेन से अपने घर जाना था। घर पर परिजन उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसने खौफनाक कदम उठा लिया। 

ट्रेन लेट होने का दिया था बहाना

परिजनों से हुई आखिरी बातचीत में सरताज ने बताया था कि उसकी ट्रेन करीब तीन घंटे लेट है और वह तब तक स्टेशन पर ट्रेन देखने जा रहा है। इसके कुछ ही देर बाद, रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। 

अप्रैल में होने वाली थी परीक्षा

सरताज 12वीं कक्षा का छात्र था और अप्रैल में उसकी बोर्ड परीक्षाएं और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा होने वाली थी। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे पढ़ाई के दबाव से जोड़कर देख रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को परिजनों के कोटा पहुँचने पर एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। 

NSIT
Nsmch

कोटा में बढ़ता मौत का ग्राफ

कोटा में छात्रों की आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पूर्व ही 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दी थी। प्रशासन और कोचिंग संस्थानों द्वारा लगातार काउंसलिंग और एंटी-हैंगिंग डिवाइस जैसे उपायों के बावजूद छात्र मौत का रास्ता चुन रहे हैं। उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे  हरियाणा के सिरसा निवासी 12वीं के छात्र सरताज सिंह ने दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली