LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Crime news - लहंगा-लूगड़ी पहन पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था 25 हजार का इनामी बदमाश, चार राज्यों में था वांटेड, इस गैंग से है संबंध

Crime news - लहंगा लुगड़ी पहनकर भागने की कोशिश में लगे 25 हजार के इनाम बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बड़े गैंग से जुड़ा था और चार राज्यों में वांटेड था।

Crime news - लहंगा-लूगड़ी पहन पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर
गिरफ्तार बदमाश के साथ पुलिस- फोटो : न्जूज4नेशन

N4N Desk - राजस्थान के बहरोड़ में पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के एक कुख्यात बदमाश को महिला का भेष बदलकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। लहंगा-लूगड़ी पहने इस संदिग्ध व्यक्ति की तेज और सख्त चाल पर पुलिस की नजर पड़ी। पहली नजर में सामान्य लगने के बावजूद, पुलिसकर्मियों को उसकी चाल-ढाल पर संदेह हुआ। रोके जाने पर जब उसने बोलना शुरू किया, तो उसकी भारी आवाज, हिचक और डर ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।

तलाशी लेने पर इस 'महिला' के पास से एक देसी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई। यह कोई महिला नहीं, बल्कि ₹25,000 का इनामी बदमाश अभिषेक उर्फ ‘बटार’ निकला, जो मोलाहेड़ा, थाना पनियाला का रहने वाला है। वह जयपुर, कोटपूतली, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए वांछित था।

बहरोड़ पुलिस के अनुसार, अभिषेक उर्फ बटार रोहित गोदारा गैंग का एक सक्रिय सदस्य है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा माना जाता है। वह खुद को बचाने और भीड़ में छिपकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर भेष बदल रहा था। हालांकि, उसकी मर्दाना चाल-ढाल ने उसकी मंशा पर पानी फेर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक उर्फ बटार पर लूट, धमकी, अवैध हथियार रखने और हमला करने समेत कम से कम 8 मामले दर्ज हैं। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) द्वारा हाल ही में जारी की गई इन गैंग्स से जुड़े अपराधियों की सूची में भी उसका नाम शामिल था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग का एक सदस्य वारदात की तैयारी में है, जिसके आधार पर इलाके में नाकाबंदी की गई थी।

NSIT
Nsmch

एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अभिषेक उर्फ बटार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह वारदात को अंजाम देने के इरादे से भेष बदलकर निकला था। वह लंबे समय से फरार था और गैंग के लिए हथियार सप्लाई व रेकी का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने सबक सिखाने के लिए आरोपी का महिला वाले कपड़ों में ही शहर में जुलूस निकालकर परेड भी कराई।

फिलहाल, अभिषेक उर्फ बटार पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों, उनकी योजनाओं और हाल ही में हुई कुछ आपराधिक वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की जांच की जा रही है, और आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।