LATEST NEWS

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

  • Anant Singh Refuses to Congratulate Neeraj Kumar on Victory
  • Patna MLC Election Update:नीरज की संभावित जीत पर अनंत सिंह बोले- बधाई नहीं दूंगा....पार्टी से निकाले जाने पर

  • Neeraj Kumar
  • Patna Graduate Constituency: निर्णायक जीत की तरफ जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार, मोकामा में जश्न, पटाखों से गूंजे चौक-चौराहे

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

Kshatriya Karni Sena - क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने किया ऐलान, लारेंस विश्नोई गैंग के इन सदस्यों को मारने पर मिलेगा करोड़ों का इनाम...

Kshatriya Karni Sena - क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने लारेंस बिशनोई गैंग के कई सदस्यो को मारने वाले लोगों को इनाम के रूप में करोड़ो रूपए की राशि की घोषणा की हैं।

लारेंस गैंग के खात्मे पर इनाम
लारेंस गैंग के खात्मे पर इनाम- फोटो : social Media

N4N DESK : कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कुछ सालों से चर्चा में है। देश में पिछले दिनों हुए कई नामचीन व्यक्तियों की हत्या की जिम्मेदारी यह गैंग ले चुका है। लॉरेंस गैंग ने पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मुशेवाला के अलावा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव गोगामेडी की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है।

 इसी कड़ी  में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने लारेंस बिशनोई गैंग के कई सदस्यो को मारने वाले लोगों को इनाम के रूप में करोड़ो रूपए की राशि की घोषणा की हैं। राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस गैंग के सदस्य अनमोल बिश्नोई को मारने वाले को एक करोड़ रुपए, गोल्डी बरार को मारने वाले को 51 लाख रुपए, रोहित गोदारा को मारने वाले को 51 लाख रुपए ,संपत नेहरा को मारने वाले को 21 लाख रुपए, वीरेंद्र चारण को मारने वाले को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। राज सिंह शेखावत ने पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना के तरफ से एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए देने की घोषणा की थी । 

वही दूसरी और राज सिंह शेखावत के घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीली शेखावत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वो उनका व्यक्तिगत विचार है, हमारा उससे कोई लेना देना नहीं है। शीला शेखावत ने कहा कि राज शेखावत हमारे करणी सेना के अध्यक्ष नहीं हैं। उनका जो भी संगठन है वो अलग है। हमारी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना है, जिसके संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी ही हैं और आजीवन वही रहेंगे। रही बात उनके एलान की, तो वो उनका व्यक्तिगत विचार है। सुखदेव गोगामेड़ी को चाहने वाले हजारों करोड़ों हैं ।  अब उनमें से कौन क्या एलान कर दे ये उनपर निर्भर करता है । बाकी हमारा उससे कोई लेना देना नहीं है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर  2023 को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा का जुड़ाव लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से है ।

NSIT
Nsmch

रितिक की रिपोर्ट