LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Batsman heart attack on Cricket field: छक्का लगाते के साथ ही बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, क्रिकेट के पिच पर मचा कोहराम

Batsman heart attack on Cricket field: पिच पर बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा था। बल्लेबाज ने छक्का लगाया फिर बीच पिच पर बैठ गया। उसका साथी आया और वो भी उसके साथ बैठ गया तभी बल्लेबाजी कर रहा बल्लेबाज पिच पर गिर गया और...

Batsman heart attack on Cricket field
Batsman heart attack on Cricket field- फोटो : social media

N4N Desk: पंजाब के फिरोजपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां क्रिकेट खेलते वक्त एक युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह हादसा गुरुहरसहाय कस्बे के डीएवी स्कूल के मैदान में हुआ। मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। जो पेशे से बढ़ई थे और क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव था।

पिच पर आया हार्ट अटैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरजीत सिंह एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक शानदार छक्का लगाया, लेकिन इसके कुछ ही क्षणों बाद अचानक जमीन पर बैठ गए और फिर सीने में दर्द की शिकायत करते हुए वहीं लेट गए। जब तक मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ी कुछ समझ पाते, तब तक हरजीत अचेत हो चुके थे। साथियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हरजीत को सफेद और काली टी-शर्ट में देखा जा सकता है। छक्का मारने के तुरंत बाद वह नीचे बैठते हैं और फिर गिर जाते हैं। यह दृश्य देख मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक स्तब्ध रह गए।

49 रन पर कर रहे थे बल्लेबाजी

बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह उस समय 49 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत ने न सिर्फ टीम के खिलाड़ियों, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोकल खेल आयोजनों में स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch