पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास को एके 47 से भूना, फिर खुद को मारी गोली

पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास को एके 47 से भून दिया। इस दौरान जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो खुद को भी गोली मार ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।

पूर्व सैनिक ने पत्नी और सास को एके 47 से भूना, फिर खुद को मा

N4N Desk – भूतपूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को एके 47 से भून दिया और फिर खुद को गोली मार ली। घटना पंजाब के गुरुदासपुर की गुत्थी गांव की है। जहां बीती रात यह घटना हुई है। पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक का नाम गुरप्रीत सिंह बताया।  वह जेल में गार्ड की नौकरी करता था। उसकी शादी 2016 में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, घरेलू क्लेश के चलते अपनी सरकारी गुरप्रीत ने अपनी सरकारी एके-47 से पहले अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर का गोली मारी। इसके बाद वह  गुरदासपुर की 7 नबर स्कीम के रिहायशी क्वार्टरों में आकर छुप गया। 

Diarch GO

पुलिस से बचने के लिए खुद की आत्महत्या

जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस को धमकाया कि वह अपने आप को गोली मार लेगा। पुलिस ने एक घंटे तक उससे सरेंडर करने की अपील की। लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने की बजाय अपने आप को गोली मारकर, खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने क्या बताया?

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक्स सैनिक गुरप्रीत सिंह जो कि एक प्राइवेट कंपनी पैसको का गार्ड था, इसकी ड्यूटी केंद्रीय जेल गुरदासपुर में थी। इसको सरकारी एके-47 राइफल दी गई थी। बीती रात सुबह 3:00 बजे इसने घरेलू कलेश चलते अपनी पत्नी और सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में गुरदासपुर की 7 नबर स्कीम के रिहायशी क्वार्टरों में आकर छुप गया। इसके बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से इसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया और अपने आप को गोली मार ली।

NSIT
Nsmch

सैनिक को बताया साइको

वहीं आरोपी की साली परमिंदर कौर ने बताया कि 2016 में उसकी बहन अकविंद्र कौर की शादी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। लेकिन दोनों में लड़ाई झगड़ा रहता था और उसका जीजा एक साइको किस्म का व्यक्ति था, जिसने रात को उसकी बहन और मां गोली मारकर हत्या कर दी और अब खुद को भी गोली मार ली है।