LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

बेटे की पत्नी से पूर्व डीजीपी का नाजायज संबंध, राज खुला तो बेटे को मार डाला, मृतक की मंत्री रही मां भी साजिश में शामिल

dgp son death - पूर्व डीजीपी का अपने ही बेटे की पत्नी से अवैध संबंध था, जब बेटे को इसकी जानकारी लगी तो पुलिस अधिकारी ने बेटे को ही मार डाला।

बेटे की पत्नी से पूर्व डीजीपी का नाजायज संबंध, राज खुला तो ब

N4N Desk - पहले हरियाणा और अब पंजाब, दोनों राज्यों में बड़े पुलिस अधिकारियों के घर के अंदर छुपे राज अब सामने आने लगे  हैं। जहां हरियाणा के एडीजीपी ने खुद को गोली मार ली। वहीं अब पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ अपने ही बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज हुआ है। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी, बेटी और बहू के खिलाफ भी साजिश में शामिल होने का केस दर्ज हुआ है। 

बता दें कि मुस्तफा के बेटे अकील (35) की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हुई थी। तब परिवार ने कहा था कि दवाओं की ओवरडोज से मौत हुई। लेकिन, अकील की मौत के बाद उसका 27 अगस्त का पुराना वीडियो सामने आ गया।

बेटे की पत्नी से अवैध संबंध

इसमें अकील ने कहा था कि उसे पूर्व DGP पिता के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का पता चल गया। वह पत्नी मेरी थी लेकिन शादी जैसे डैड से की हो। इसके बाद से परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं।

इसी को आधार बनाकर अकील की पहचान वाले शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी थी। जिसमें वीडियो का हवाला देते हुए मामले की जांच की मांग की गई थी। पड़ोसी शमशुद्दीन ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे,उससमें उनकी मां रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।

NSIT
Nsmch

पंजाब हाईकोर्ट में वकील थे, मौत से पहले वीडियो किया शेयर

अकील का एक बेटा और एक बेटी है। अकील पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। अकील ने मौत से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 27 अगस्त को 16 मिनट 11 सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। 

डैड की बाहों में थी पत्नी

अकील ने कहा था- मैंने डेढ़ साल पहले अपने डैड और वाइफ का अफेयर डिस्कवर किया। शादी के एक साल बाद 2018 में मैंने इन्हें ड्रेसिंग रूम के पास पकड़ लिया। मैं ये नहीं जानता कि मेरे डैड का मेरी वाइफ का उसके साथ अफेयर कैसे हुआ। वाइफ ने मुझे शादी की पहली रात को भी टच नहीं करने दिया।

कौन हैं डीजीपी मुस्तफा

मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS रहे। पंजाब में कांग्रेस सरकार के वक्त मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों में मुस्तफा की गिनती होती थी। हालांकि जब कैप्टन ने मुस्तफा को पंजाब पुलिस का DGP नहीं बनाया तो उनके रिश्ते बिगड़ गए। कैप्टन ने जब दिनकर गुप्ता को DGP बना दिया तो सिनियरिटी का हवाला देकर मुस्तफा सुप्रीम कोर्ट तक गए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

अमरिंदर सरकार में मंत्री रहीं पत्नी रजिया सुल्ताना

मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने साल 2000 की शुरुआत में राजनीति में एंट्री ली। इसके बाद 2002 और 2007 में लगातार 2 बार मालेरकोटला से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहीं।  2012 में वह चुनाव हार गईं लेकिन 2017 में फिर चुनाव जीतकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली सरकार में मंत्री रहीं। 2021 में कैप्टन की जगह चरणजीत चन्नी सीएम बन गए। फिर से रजिया को मंत्री बनाया गया। इसी बीच चन्नी से नाराज होकर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी पद से इस्तीफा दे दिया। इसके समर्थन में रजिया ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया।

अकील की पत्नी पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन

मुस्तफा की पुत्रवधू को करीब 4 साल पहले को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था। ये नियुक्ति काफी सुर्खियों में रही थी। उस वक्त पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन का पद एक महीने से खाली थी। उनकी नियुक्ति शनिवार यानी छुट्‌टी वाले दिन हुई थी।

पंचकूला की DCP सृष्टि गुप्ता ने कहा कि ACP रैंक के अधिकारी की अगुआई वाली SIT गठित की गई है। वही इस मामले की जांच करेगी। पंजाब के इतने हाईप्रोफाइल परिवार में हुई इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है। लोगों को यकीन करना कठिन है कि इतने बड़े परिवारों के घर में इस तरह का खेल चल रहा है।