LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

BENGAL NEWS - कोलकात्ता पुलिस ने महाभारत की द्रोपदी रूपा गांगुली को किया गिरफ्तार, इस मामले में की कार्रवाई

 BENGAL NEWS - कोलकात्ता पुलिस ने महाभारत की द्रोपदी रूपा गा

 महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं रूपा गांगुली गिरफ्तार हो गई हैं। भाजपा नेता रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस अलीपुर पुलिस कोर्ट लॉकअप में ले आई। वह रात भर से विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। 

दरअसल ये पूरा मामला बीते रोज बुधवार की सुबह जेसीबी की चपेट में आकर एक छात्र की मौत से जुड़ा है। यहां कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में जेसीबी से रोड की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान बांसद्रोणी इलाके के वॉर्ड नंबर 113 का रहने वाला छात्र यहां से गुजरा और जेसीबी की चपेट में आ गया। इसके बाद आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं इस पूरे हादसे के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने स्थानीय टीएमसी के पार्षद को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। रूपा भी यहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

रात भर वह वहीं पर प्रदर्शन करती रही। जिसके कारण पुलिस को अपना काम करने में परेशानी  हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने रूप गांगुली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वहीं अपनी गिरफ्तारी के बाद रूपा ने कहा, 'मैं किसी को परेशान नहीं कर रही थी, न ही किसी के काम में वाधा डाल रही थी। मैं शांति से उस लड़के के लिए न्याय मांग रही थी जिसकी हत्या कर दी गई।' अब इस मामले को लेकर कोलकाता की सियासत भी गरमाने लगी है। 

NSIT
Nsmch