LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Haryana Vidhan Sabha Chunav: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव के पक्ष में रोड शो का हुआ आयोजन, राज्यसभा संजय यादव हुए शामिल

Haryana Vidhan Sabha Chunav

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का आज(3 अक्टूबर) को आखिरी तिथि था। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम गया। वहीं अंतिम दिन रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव के पक्ष में रोड शो का आयोजन हुआ। इस रोड शो में तेजस्वी के सबसे करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव भी मौजूद रहे। रोड शो में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

रोड शो में राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा के विश्वप्रसिद्ध कलाकार खेसारीलाल यादव, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डेटासरा सहित कांग्रेस के राजस्थान से सांसद व अन्य नेतागण उपस्थित थे। चिरंजीव राव रेवाड़ी से वर्तमान विधायक है। इससे पूर्व इस सीट पर रिकॉर्डतोड़ 6 बार उनके पिता कैप्टन अजय यादव विधायक और हरियाणा सरकार में अनेक प्रमुख विभागों के मंत्री के साथ-साथ हुड्डा सरकार में नंबर-2 मंत्री रहे। 

Diarch GO


चिरंजीव राव के दादा स्व॰ राव अभय सिंह 1952 में यहाँ से प्रथम बार विधायक बने और कई बार उन्होंने यहाँ का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणा और अहीरवाल क्षेत्र में इनका प्रतिष्ठित परिवार है। लालू यादव की सुपुत्री अनुष्का यादव भी रोड शो में सम्मिलित रही। उन्होंने अपने पति के प्रचार की कमान सम्भाल रखी है, उन्हें देखने की लोगों में ललक और आकर्षण है।

NSIT
Nsmch

रेवाड़ी हरियाणा राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह गुड़गांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह रेवाड़ी जिले का जिला मुख्यालय है। यह दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में दिल्ली[7] से लगभग 82 किमी और गुड़गांव से 51 किमी दूर स्थित है। यह अहीरवाल क्षेत्र में स्थित है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला कांटे का होने के साथ रोमांचक भी हो गया है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के चिंरजीव राव और भाजपा के लक्ष्मण यादव के बीच है। इन दोनों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के संदीप यादव, जो पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय खड़े होकर अच्छे वोट हासिल कर चुके हैं।

रंजन की रिपोर्ट