LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, जानें कुमारी शैलजा की नाराजगी पर क्या बोले कांग्रेस नेता

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरु हो चुका है। कांग्रेस इस चुनाव में अपने दस साल के हार का सुखाड़ खत्म करने के इरादे से उतरेगी। सभी नेता पूरे जोश के साथ चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस के प्रचार अभियान के दौरान हिसार से सांसद औऱ हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा की भागीदारी ज्यादा दिख नहीं रही है। अब इसको लेकर राजनीतिक गलियारें में चर्चा तेज हो गई है कि कुमारी शैलजा कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही है।

राजनीतिक हल्कों में ऐसी भी चर्चा चल रही थी कि हिसार की सांसद जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के तरफ से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और रोहतक के सासंद दिपेन्द्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा के बीजेपी में जाने के अटकलों को खारिज किया है। रोहतक के सासंद ने कहा कि कांग्रेस के नेता मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे और सभी आपको चुनाव प्रचार में दिखेंगे।

Diarch GO


दरअसल, हिसार के सांसद कुमारी शैलजा विगत कुछ दिनों से प्रचार प्रसार अभियान में ज्यादा दिख नहीं रही है। कुमारी शैलजा हरियाणा के राजनीति में दलित सामाज के बड़े चेहरे है। हरियाणा में विधानसभा की 17 सीट आरक्षित है। अगर कांग्रेस कुमारी शैलजा के नराजगी को दूर नहीं कर पाती है तो कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। 

NSIT
Nsmch

बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान ने पिछले दिनों प्रदेश के राजनीतिक हल्के में खलबली मचा दी थी । दरअसल मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि कुमारी शैलजा का अपमान किया गया है। हुड्डा और गांधी परिवार को उनका अपमान करने के बाद भी शर्म नहीं आ रही है। दलित समुदाय की इशारा करते हुए खट्टर ने कहा कि अब एक बड़ा वर्ग सोच रहा है क्या करें। हम अपने साथ कई नेताओं को लेकर आए हैं उन्हें भी साथ लाने को तैयार हैं।