LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

DEOGHAR NEWS : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, झारखंड में डबल इंजन की सरकार की कामना की

CM Mohan Yadav worshiping at Baba Dham

DEOGHAR : झारखंड में अपनी सरकार की वापसी कराने के लिए बीजेपी अब पूरे जोर शोर से उतर गई है। इस कड़ी में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुमका में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां जाने से पहले उन्होंने देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और विधि अनुसार पूजा अर्चना की। 

उन्होंने कहा कि बाबा से कामना की है कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बने। इसके अलावा, सीएम मोहन ने भरोसे के साथ कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाबा की पूजा कर भोलेनाथ से देश की कुशलता के लिए कामना की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी परिवर्तन होगा।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री का देवघर एयरपोर्ट पर विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। प्रशासनिक भवन में उन्हें विधिवत संकल्प कराया गया। इसके बाद विधि विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कराया गया।

झारखंड में बीजेपी लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषी मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं भाजपा शासित तमाम राज्यों के सीएम इन दिनों झारखंड चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 

NSIT
Nsmch

झारखंड के दुमका में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे एमपी के सीएम मोहन यादव ने देवघर बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने की कामना की।