LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Patna News: राजधानी में चार दिवसीय राज्य विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता, ओवर ऑल खिताब जहानाबाद को...सारण के सन्नी एवं आदित्य को मिला वेस्ट लिफ्टर का खिताब

Patna News school weightlifting competition, jehanabad news
मेडल के साथ विजयी टीम- फोटो : Self

Patna News: बिहार राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब जहानाबाद ने कुल 465 अंक प्राप्त कर जीता, जबकि सारण उप विजेता बनी। जहानाबाद टीम ने कुल 10 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता। वहीं सारण टीम ने कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीता। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 वर्ग में 228 अंक प्राप्त कर जहानाबाद टीम विजेता बनी। वहीं इस आयु वर्ग में उप विजेता का खिताब 112 अंक प्राप्त कर सीतामढ़ी ने जीता। प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में कुल 237 अंक प्राप्त कर जहानाबाद टीम विजेता बनी। वहीं 177 अंक प्राप्त कर सारण की टीम उप विजेता बनी।

गुरूवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न प्रतियोगिता में सारण के सन्नी कुमार को बालक अंडर-19 वर्ग में तथा आदित्य कुमार को बालक अंडर-17 वर्ग में बेस्ट लिफ्टर का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के समाप्ति के उपरान्त पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशक रविन्द्र नाथ चैधरी ने सभी विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्राॅफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विजेताओं को बधाई दी तथा जो मेडल नहीं जीत पाये उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दी। सभी का स्वागत ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक ने किया।इस अवसर पर बिहार वेटलिफ्टर एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, धीरेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र पासवान, अभिलाषा पाण्डे, अशोक कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षक, टीम प्रबन्धक के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

गुरूवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक अंडर-17 (102 कि0ग्रा0)

1. अनुराग देव (जहानाबाद)

2. मोहित कुमार (बेगूसराय)

3. लक्की चैधरी (वैशाली)

+102 कि0ग्रा0

1. उज्जवल सिंह (जहानाबाद)

2. अवनीश नारायण (सिवान)

3. इशान (बेगूसराय)

बालक अंडर-19 (102 कि0ग्रा0)

1. रामनंदन कुमार (जहानाबाद)

+102 कि0ग्रा0

1. उज्जवल कुमार (पटना)

2. गौरव सिंह (जहानाबाद)