LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Cabinet Meeting: पुनौराधाम मंदिर के विकास के लिए नीतीश सरकार ने खोला खजाना...120 cr रू की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने CM का जताया आभार

सीतामढ़ी जिलान्तर्गत मां जानकी की जन्मस्थली "पुनौराधाम" के पर्यटकीय विकास के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा. राज्य मंत्रिपरिषद ने इसके लिए एक सौ बीस करोड़ अट्ठावन लाख सड़सठ हजार एक सौ पचहत्तर रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

bihar cabinet meeting today, पुनौराधाम मंदिर, सीतामढ़ी न्यूज

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरूवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज कुल 38 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार सरकार ने सीतामढ़ी जिलान्तर्गत मां जानकी की जन्मस्थली "पुनौराधाम" के पर्यटकीय विकास के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए एक सौ बीस करोड़ अट्ठावन लाख सड़सठ हजार एक सौ पचहत्तर रु की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. सूबे के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है.

पचास एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

सीतामढ़ी जिलान्तर्गत मां जानकी की जन्मस्थली "पुनौराधाम" मंदिर के आस-पास नए पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के निमित्त राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा ₹120,58,67,175 (एक सौ बीस करोड़ अट्ठावन लाख सड़सठ हजार एक सौ पचहत्तर रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। अयोध्या धाम में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण होने के उपरांत रामायण परिपथ से जुड़े होने के कारण पुनौराधाम में श्रद्धालुओं का अत्यधिक प्रवाह हो रहा है और आने वाले समय में उच्च आधारभूत संरचना निर्माण से यह संख्या और भी अधिक बढ़ेगी। इन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न पर्यटकीय संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण अत्यावश्यक है।

नीतीश मिश्रा ने जताया आभार

उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी द्वारा 16 अक्टूबर 2024 को 50.50 एकड़ भूमि को चिन्हित कर अधिग्रहण का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जा चुका है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि निश्चित ही आने वाले समय में पुनौराधाम एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में देश के मानचित्र पर स्थापित हो सकेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं राज्य मंत्रिपरिषद का हृदयतल से आभार व्यक्त किया है।