LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Patna News: AIIMS पटना में हृदय रोग विशेषज्ञों का समागम, कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया बिहार चैप्टर का 30वां वार्षिक अधिवेशन 19-20 अक्टूबर को

कार्डिकोन - 2024, कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया बिहार चैप्टर का 30वां वार्षिक अधिवेशन 19 - 20 अक्टूबर को एम्स पटना में होगा. हृदय रोग विशेषज्ञों का होगा समागम

Patna News,AIIMS PATNA, PATNA HEALTH NEWS, BIHAR SAMACHAR, B

Patna News: कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया बिहार चैप्टर का 30वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार 19 और रविवार 20 अक्टूबर को एम्स पटना के ऑडिटोरियम में होगा. इसमें राज्य और देश के अन्य हिस्सों से करीब 400 कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन भाग लेंगे.देश और विदेश के कई नामचीन हृदय रोग विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे एवं हृदय रोग से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे. डॉ संजीव कुमार को आयोजन समिति का अध्यक्ष जबकि डॉ अनुपम कार्यक्रम के सचिव बनाए गए हैं. 

CSI बिहार के अध्यक्ष राज्य के वरीय कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अरविंद कुमार ने बताया की बिहार इकाई हमेशा ही हृदय रोग के नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में राज्य के चिकित्सकों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. अधिवेशन में आयोजन सचिव एम्स पटना की कार्डियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम भमभानी ने कहा की सम्मेलन में स्पेन के डॉक्टर अल्फांसो डोरो रोमन लेजर तकनीक से हार्ट ब्लॉक के हटाने की विधि पर व्याख्यान देंगे. उनके साथ-साथ बच्चों में हार्ट में छेद कि बिना ऑपरेशन बंद करने की विधि देश की प्रसिद्ध पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट चर्चा करेंगे, जिसमें शामिल होंगी डॉक्टर बीडी शर्मा, हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक की वाइस चांसलर डॉ अनीता सक्सेना (पूर्व विभागाध्यक्ष एम्स दिल्ली) एवं श्रीचित्र संस्थान तिरुवनंतपुरम के डॉ कृष्णमूर्ति और श्री जयदेव संस्थान बेंगलुरु की डॉक्टर विजयलक्ष्मी. 

साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष शहर के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बी बी भारती ने बताया की साइंटिफिक प्रोग्राम ऐसा बनाया है कि युवा कार्डियोलॉजी को नवीनतम तकनीकी जानकारी मिले. इसमें मुंबई से डॉक्टर चिराग पारेख कोलकाता से डॉ दिलीप एवं डॉक्टर अनिल संगी दिल्ली के डॉक्टर राकेश यादव एवं डॉ रामकृष्णन लखनऊ के डॉक्टर प्रवीण गोयल डॉक्टर एस के द्विवेदी, हैदराबाद से डॉ दलजीत कौर समेत बिहार झारखंड के कई वारिय फिजिशियन भाग लेंगे. कार्डिकोंन 2024 के आयोजन चेयरपर्सन एवं एम्स के कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सम्मेलन के सत्र ऐसे रखे गए हैं कि फिजिशियन को हृदय घाट के समय गोल्डन ऑवर में कैसे चिकित्सा की जाए कि मरीज की जान बच सके. कॉविड के उपरांत सडन कार्डियक डेथ की संख्या काफी बढ़ गई है. इससे निपटने को हृदय रोग विशेषज्ञ को सटीक नीति बनानी होगी.कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 8:30 बजे शुरू होगा. उद्घाटन समारोह दिन में 1:00 होगा. एम्स के कार्यपालक निदेशक डॉ गोपाल कृष्ण पाल एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर अनीता सक्सेना संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। शाम 7:00 बजे मुंबई के प्रसिद्ध गजल गायक डॉ मनीष सिन्हा का कॉन्सर्ट होगा,