LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Patna News: एम्स पटना में हृदय रोग विशेषज्ञों का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन कार्डिकोन-2024 शुरू, देश भर से आए हैं विशेषज्ञ

एम्स पटना में दो दिवसीय कार्डिकोन-2024 की शुरूआत, देश भऱ से आए हैं विशेषज्ञ. उद्घाटन एम्स पटना के ईडी डॉ. गोपाल कृष्ण पाल व कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने किया.

Patna News,aiims patna, Cardicon-2024, cardiologists of AIIM

Patna News: एम्स पटना ऑडिटोरियम में आज दिन भर सूबे के कार्डियोलॉजिस्ट एवं कार्डियक सर्जन देश के अन्य भागों से आए विशेषज्ञों से वैज्ञानिक सत्रों में विमर्श करने में व्यस्त रहे । मौका था कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के 30 वें वार्षिक अधिवेशन का । सबसे पहले  युवा कार्डियोलॉजिस्ट के लिए बूट कैंप सेशन में त्रिवेंद्रम के डॉक्टर के एम कृष्णमूर्ति ने कार्डियक कैथ तकनीक द्वारा बच्चों में जन्मजात हार्ट डिजीज के सभी समस्या पर पहचान के तकनीक बताएं । चेन्नई के दीपचंद राजा ने कार्डियक आर्देमिया एवं कोलकाता के डॉक्टर दिलीप कुमार बैलून एंजियोप्लास्टी के बारे में बताया,  इसी तरह नई दिल्ली के डॉक्टर तोमर ने बताया बच्चों में ईको कार्डियोग्राफी से जटिल जन्मजात हृदय रोगों की पहचान की जा सकती है । 

कार्डिकोन का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यपालक निदेशक डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।  समारोह की मुख्य अतिथि पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति एवं एम्स दिल्ली की पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अनीता सक्सेना, विशिष्ट अतिथि बेंगलुरु की डॉक्टर विजयलक्ष्मी CSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम्स दिल्ली के डॉक्टर राकेश यादव थे । एम्स निदेशक ने बताया कि एम्स पटना में आधुनिक कार्डियक कैथ लैब के लिए 22 करोड रुपए आवंटन की सहमति मिल चुकी है और जल्दी ही कार्डियक साइंसेज की अत्यधिक सेंटर खुलेगी जिसमें नवीनतम तकनीक से हृदय रोगों का इलाज होगा । उन्होंने कहा कि एम्स पटना में कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी में एक समर्पित टीम है जो हृदय रोगों के इलाज के लिए तत्पर है।

 कार्डियक सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार कार्डियोलॉजी के एडिशनल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनुपम भमभानी के प्रशंसा की और विभाग उनके नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है। सम्मेलन में कोलकाता के कुंतल भट्टाचार्य, लखनऊ के डॉक्टर पीके गोयल, बिलासपुर के डॉक्टर एन एस सिद्धू, ऋषिकेश के डॉक्टर वरुण कुमार, कोलकाता के डॉक्टर अमरनाथ घोष एम्स दिल्ली के डॉक्टर राकेश यादव, डॉ रामकृष्ण कोलकाता के डॉक्टर अनिल सिंह एवं ललित कपूर बेरहामपुर के पटना के डॉक्टर छवि सतपति समेत डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर बी बी भारती, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर निशांत त्रिपाठी मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय सिंह, डॉक्टर डीडवानिया डॉक्टर यू सी शामल डॉक्टर के के वरुण डॉक्टर यु एन सिंह डॉक्टर शमशाद आलम पल्मनोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय कुमार इत्यादि शामिल हुए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध गजल सम्राट डॉक्टर मनीष सिंह का कॉन्सर्ट हुआ जिसमें चिकित्सकों ने मधुर संगीत का आनंद लिया