LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

रोटी के लिए पैसा मांगने पर हाथ-पैर बांध कर युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल... इंसानियत हुई शर्मसार

रोटी के लिए पैसा मांगने पर हाथ-पैर बांध कर युवक की पिटाई, वी

सीतामढ़ी- एक रोटी के लिए उसे पैसा मांगना महंगा पड़ गया. मंद बुद्दि रिजवान ने बाबुल और बकाउल्ला से खाना के लिए पैसे की मांग की तो बदले में उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के चांदी राजवाड़ा गांव की है, जहां खाना मांगने पर कुछ लोगो द्वारा एक युवक की बेरहमी से पीटाई की गई है. इतना ही नहीं मारने वालों ने पहले उसके हाथ और पैर बांध दिए और  बेरहमी से लाठिया बरसानी शुरु कर दी. 

जख्मी कि पहचान चांदी राजवाड़ा गांव निवासी मोतीउर्र रहमान के 40 वर्षीय पुत्र रियाज अहमद उर्फ गुलेश के रूप में की गई है। जख्मी को अधमरे अवस्था में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

पिटाई करने के बाद आरोपी चार पहिया वाहन में उसे किसी और जगह ले गए. वहां भी उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान इस पूरे घटना क्रम का वीडियो किसी के द्वारा अपने मोबाइल से बना लिया गया. हालाकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेसन नहीं करता है लेकिन इसमें दिख रहा दृश्य मानवता को शर्मशार करने वाला है.

 जख्मी के पड़ोसी खुर्शीद आलम ने बताया की चांदी राजवाड़ा निवासी मोतीउर्र रहमान का पुत्र रियाज अहमद उर्फ गुलेश मंद बुद्धि है. परिहार के भिसवा बाजार के समीप रिजवान ने परसा निवासी पशु व्यवसायी बाबुल से रास्ते में रिजवान ने खाना के लिए पैसे की मांग की थी. जहां पैसा न देने को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया और मंद बुद्धि रियाज ने उसके मवेशी को खोल दिया. जिससे आक्रोशित लोगो द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी.

NSIT
Nsmch

 जख्मी के छोटे भाई के मो शकील के लिखित आवेदन पर बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे परसा के बाबुल, चांदी राजवाड़ा के बकाउल्ला समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया है.

 मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की मामले में बेला थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है वही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट- अविनाश कुमार