LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

जमीन विवाद में युवक की हत्या, शव फेंककर भागे बदमाश, गांव के लोगों में दिखा गुस्सा

जमीन विवाद में युवक की हत्या, शव फेंककर भागे बदमाश, गांव के

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र से है. जहां जमीन विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद  बदमाशों के शव को फेंक दिया और फरार हो गए। गांव के कुछ लोगों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की जांच शुरू कर दी है।  बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष पटेल के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि जमीनी विवाद को लेकर उक्त युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. मृतक के शव को कब्जे में लेकर बाजपट्टी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा नजर आया उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मामले में बाजपट्टी थाना अध्यक्ष ने कहा कि युवक के शव को बरामद किया गया है. मामले को लेकर मृतक के पिता द्वारा आवेदन दिए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है. जल्द की दोषी को जेल के अंदर डाला जाएगा।