LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

कुत्तों का अनोखा कारनामा जान रह जायेंगे हैरान, एक ने मालिक की बचाई जान, दूसरे ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला

कुत्तों का अनोखा कारनामा जान रह जायेंगे हैरान, एक ने मालिक क

DESK : कुत्तों को लेकर माना जाता है कि यह जितने वफादार होते हैं, कि अपने मालिक के लिए जान तक दे देते हैं, वहीं कुछ कुत्ते उतने ही खुंखार भी होते हैं, जो किसी की जान ले लेतें हैं। यूपी में ऐसी ही दो घटनाएं सामने आई है। जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक को बचाने में खुद जान दे दी। वहीं दूसरी तरफ कुत्तों ने तीन साल के बच्चे की जान ले ली।

मालिक की बचाई जान

पहली घटना यूपी के बिजनौर की है, जहां कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की है। घटना बीते सोमवार (11 मार्च) की है, जब रात में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडला में हमलावरों ने किसान सरदार लखविंदर सिंह के घर में जबरदस्ती घुसकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने किसान पर फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज पर किसान के दोनों पालतू कुत्ते एक्टिव हो गए और उन्होंने हमलावरों पर ही अटैक कर दिया।

Diarch GO

जिससे बचने के लिए हमलावर ने सरदार लखविंदर सिंह के कुत्तों पर गोली चला दी. इससे एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता हमले में बाल-बाल बच गया. फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी किसान के घर की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भाग गए।

बच्चे की ली जान

दूसरी घटना यूपी के संभल की है, जहां कुत्तों के झुंड ने कक्षा तीन के छात्र पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम के शरीर को कई जगहों पर नोंचा गया था। परिजनों ने बताया कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

बताया गया कि संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कच्चा इलाका निवासी आलम के बेटे अहमद रजा (11) सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकला था। इस दौरान वह खेलते हुए मोहल्ले के बाहर एक आम के बाग में पहुंच गया। जहां कई कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। 

दादा हनीफ ने बताया कि अन्य बच्चे भागकर आ गए। बच्चों ने घर आकर सूचना दी। जब तक घर से बाग तक पहुंचे तो कुत्ते उस पर हमला कर रहे थे। किसी तरह कुत्तों के झुंड को भगाया। बालक को उठाकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया।