LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

शादी के दस साल बाद महिला ने दिया चार बच्चों का जन्म, क्षेत्र में बन गया चर्चा का केंद्र

शादी के दस साल बाद महिला ने दिया चार बच्चों का जन्म, क्षेत्र

ARRAH : जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में एक विवाहिता ने एक-दो नहीं, बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं दंपती को मिली यह खुशी क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई है।

दरअसल, यह घटना बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नैनी जोर से जुड़ा है। यहां रहनेवाले भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी शादी के बाद चार साल तक गर्भवती नहीं हो पा रही थी। फिर जब वह गर्भवती हुई तो एक साथ चार बेटे को जन्म दिया है। हालांकि चारों बच्चे ऑपरेशन करके हुए हैं। अब एक साथ चार बच्चे हुए तो उनका परिवार खुशी से झूम उठा है। 

पति भरत ने बताया कि शनिवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. इसके बाद पत्नी को आरा के बाबूबाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी का सफल ऑपरेशन किया गया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसने चार बेटे को जन्म दिया. इनमें से चारों बच्चे लड़के हैं और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इस मामले पर डॉ. ने दी जानकारी

गयनेकॉलोजिस्ट डॉ. गुंजन सिंह ने बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन से महिला का सफल प्रसव कराया गया. चारों नवजात शिशु और महिला स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ में एक साथ चार बच्चे होने की जानकारी अल्ट्रासाउंड से हुई थी, लेकिन चारों बच्चे लड़के होने का अंदाजा नहीं था। उनके अस्पताल में पहली बार किसी महिला का एक साथ चार बच्चों का प्रसव हुआ है।

NSIT
Nsmch

2013 में हुई थी शादी

महिला के पति भरत जो कि एक प्राइवेट कंपनी मे काम करता है. उसने बताया कि उनकी शादी ज्ञानती देवी से मई 2013 में हुई थी. उसके बाद 2015 में गौना हुआ था। मई 2015 में गौना करके अपनी पत्नी को घर ले आया. उसके बाद चार साल तक कोई भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद आरा के एक निजी अस्पताल में चार सालों तक पत्नी का इलाज करवाया तो एक लड़की (चांदनी) हुई, जो अब तीन साल की हो गई है। चांदनी के होने के ढाई साल बाद एक लड़का भी हुआ।