LATEST NEWS

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

हिंदू रीतिरिवाज से होगी या मुस्लिम तरीके से, जानें कैसे होगी शॉटगन शत्रुध्न सिन्हा की लाडली की शादी, होनेवाले ससुर ने बता दिया सबकुछ

हिंदू रीतिरिवाज से होगी या मुस्लिम तरीके से, जानें कैसे होगी

DESK : बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की जमकर चर्चा हो रही है। शत्रुध्न सिन्हा के घर रामायण को लाइटों से सजा दिया गया है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। ऐसे में यह सवाल पूछा जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी हिन्दू रीतिरिवाज से होगी या मुस्लिम धर्म के तरीके से होगी। इन सवालों से सोनाक्षी के होनेवाले ससुर रतनसी इकबाल ने पर्दा हटा दिया है। 

रजिस्टर मैरेज होगा

शादी की तैयारियों को लेकर रतनसी इकबाल ने कहा, 'ये न तो हिंदू शादी होगी और न ही मुस्लिम। ये एक सिविल मैरिज होगी।'  हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार ज़हीर के घर जाएंगे। दोनों की शादी रजिस्टर होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक ग्रैंड जश्न होगा। 

शादी के बाद नहीं बदलेगा धर्म

शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। लेकिन इन सभी सवालों के जवाब ज़हीर इकबाल के पिता रतनसी इकबाल ने दे कर धर्म को लेकर उठ रही सभी अटकलों को शांत कर दिया है। रतनसी इकबाल से जब होने वाली बहू सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसे सभी सवालों को ख़ारिज करते हुए कहा- ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है। 

दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।’ आगे कहा ‘ मैं मानवता पर यकीन करता हूं। हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।’

NSIT
Nsmch