LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

कौन बनेगा वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट, ट्रेन चलाने को लेकर मारपीट और धक्का-मुक्की करने रेलवे कर्मी, वीडियो हो रहा वायरल

कौन बनेगा वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट, ट्रेन चलाने को लेकर

DESK : वंदे भारत ट्रेन जब से शुरू हुई है, तब से ही चर्चा में रही है। फिर चाहे इसमें मिलनेवाली सुविधाएं हों या ट्रेन पर होनेवाली पथराव की घटनाएं। लेकिन अब नया मामला सामने आ गया है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन को कौन लेकर जाएगा, इसको लेकर कुछ लोको पायलट आपस में मारपीट और धक्का-मुक्की करने लगा। लोको पायलटों के इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मामला 2 सितंबर से शुरू हुए उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा है। जिसके शुरू होने के बाद से रेल कर्मियों में शुरू विवाद बढ़ता जा रहा है। अब स्थिति यह है कि ट्रेन को चलाने के लिए मारपीट भी शुरू हो गई है। गंगापुर रेलवे स्टेशन से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोको पायलट्स वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए आपस में झगड़ते और मारपीट करते दिख रहे हैं। जीआरपी के मौजूदगी में रेलवे स्टाफ के बीच हुई इस मारपीट को रोकने में पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए। इस दौरान आपस में झगड़ रहे कर्मचारियों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। इतना ही नहीं, जबरन वंदे भारत ट्रेन को चलाने की जिद पर अड़े लोको पायलटों ने ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा दिया।

Diarch GO

यह है विवाद का कारण

बता दें कि, उदयपुर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से शुरू होती है। इसके बाद यह पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल से होकर गुजरती है। बाद में उत्तर मध्य रेलवे मंडल में आगरा रेल मंडल तक जाती है। 2 सितंबर सोमवार को जब यह ट्रेन कोटा से गंगापुर पहुंची तो आगरा रेल मंडल के चालक ट्रेन को आगरा ले जाना चाहते थे, लेकिन गंगापुर सिटी के चालकों ने ट्रेन ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों मंडलों के कार्मिकों के बीच झगड़ा हो गया था।

ट्रेन में वर्किंग को लेकर दो रेल मंडलों के बीच का यह विवाद अब रेलवे बोर्ड तक भी पहुंच गया है, लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल सका है।

NSIT
Nsmch