LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

जहां युद्ध किया, अब वहीं करेंगे शादी : सौ साल की उम्र में शादी करने जा रहा है द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो, जानें होनेवाली दुल्हन की उम्र

जहां युद्ध किया, अब वहीं करेंगे शादी : सौ साल की उम्र में शा

PATNA : द्वितीय विश्व युद्ध को खत्म हुए लगभग 80 साल बीतने जा रहे हैं। इस युद्ध से जुड़े कुछ लोग ही जल्द ही इस दुनिया में जीवित बचे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं हेरोल्ड टेरेंस, जो अब 100 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। वह अगले महीने फ्रांस में अपनी प्रेमिका से शादी करने जा रहे हैं। उनकी प्रेमिका 96 साल की है। दोनों 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वेडिंग वेन्यू भी बेहद खास है। उन्होंने बताया कि शादी उस समुद्री तट पर हो रही है जहां वर्ल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सैनिक लड़ने के लिए उतरे थे। हेराल्ड द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े उन चुनिंदा सैनिकों में शामिल रहे हैं, जो जीवित वापस लौटे थे।

अपनी शादी को लेकर हेरोल्ड काफी एक्साइटेड हैं। वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। विश्व युद्ध II के दौरान अमेरिकी वायु सेना का हिस्सा रह चुके हेरोल्ड को 6 जून के दिन डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किया जाएगा। यह वो ऐतिहासिक दिन था, जब अमेरिका ने मित्र देशों में शामिल होकर विश्व युद्ध का रुख बदल दिया था। 

Diarch GO

सम्मानित होने के दो दिन बाद हेरोल्ड अपनी प्रेमिका जीन स्वेरलिन से फ्रांस के उस समुद्री तट पर आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हो जाएंगे, जहां विश्व युद्ध II के दौरान 1944 में हजारों अमेरिकी सैनिक उतरे थे। विवाह कार्यक्रम शहर के मेयर की उपस्थिति में होगा।

18 साल में हो गए थे भर्ती

टेरेंस जब 18 साल के ही हुए थे, तब जापान ने पर्ल हार्बर में अमेरिकी नौसेना बेस पर बमबारी की थी। होरोल्ड बताते हैं कि वह भी उस वक्त कई युवा अमेरिकियों की तरह सेना में भर्ती होना चाहते थे। 20 साल की उम्र तक वह मोर्स कोड में विशेषज्ञ थे। उस वक्त युद्ध के दौरान इंग्लैड जाने के लिए उन्हें चार पी-47 थंडरबोल्ट लड़ाकू विमानों के एक स्क्वाड्रन का जिम्मा सौंपा गया था।  विश्व युद्ध II को याद करते हुए वह कहते हैं, ''उस लड़ाई में हमने बहुत सारे विमान और बहुत सारे पायलट खो दिए थे। हम सभी उस वक्त काफी छोटे थे और अपने दोस्तों को खुद के सामने मरते हुए देखना मेरे लिए बहुत तकलीफदेह था। हालांकि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो जिंदा बचकर लौटा।"

NSIT
Nsmch