LATEST NEWS

  • Patna Ward Member Killed
  • Patna Crime: पटना में 150 रुपये के विवाद में मर्डर, कैंची से ताबड़तोड़ वार कर वार्ड सदस्य का

  • Bihar Promotes 49 Police Inspectors to DSP
  • Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़िए लिस्ट

  • Bihar Paddy Procurement
  • बिहार के किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! धान खरीद पर दिया बड़ा आदेश

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

पैसे नहीं दिए तो राजस्व कर्मचारियों ने मृत प्रधानाध्यापक की करवा दी दूसरी शादी, परिवारवाले भी हैरान

पैसे नहीं दिए तो राजस्व कर्मचारियों ने मृत प्रधानाध्यापक की

AURANGABAD : लगभग एक माह पहले औरंगाबाद जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब उनकी मौत के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने बड़ा कारनामा उनकी दूसरी शादी करा दी है। हैरान करनेवाली बात यह है कि मृतक के परिवार को विभाग के इस कांड की जानकारी तब मिली,  जब परिवार की सूची सौंपी गई। जिसके बाद अब राजस्व कर्मचारियों के किए इस कांड की शिकायत जिले के डीएम से की गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग के कर्मी विवाद से किनारा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह है पूरा मामला

दरअसल, एक माह पहले गोह प्रखंड के देवकुंड प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी की मृत्यु लगभग एक महीने पहले हुई थी. मरने के बाद जब परिजनों ने प्रखंड कार्यालय से परिवार की सूची मांगी। अंचल कार्यालय से जो सूची सौंपी गई, उसमें मृतक की दूसरी पत्नी का जिक्र था। जबकि मरने तक उनकी सिर्फ एक ही पत्नी थी। ये सूची देख परिजनों का दिमाग चकराया गया। पता चला कि सारा मामला राजस्व कर्मचारी के भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

Diarch GO

परिवार से पैसे की हुई थी डिमांड

बताया गया कि प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी के निधन के बाद उनकी विधवा पत्नी सिताबी देवी ने अंचल कार्यालय में पारिवारिक सूची बनाने के लिए करीब एक माह पहले आवेदन दिया था. राजस्व कर्मचारी ने उनसे इसके लिए पैसे की मांग की थी। लेकिन विधवा पत्नी ने पैसे देने में अपनी असमर्थता जाहिर कर दी। उसके बाद पीड़िता पारिवारिक सूची के लिए लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाती रही, लेकिन राजस्व कर्मचारी कुछ न कुछ बहाना बनाकर टालते रहा।

दो दिन पहले परिवार की सूची सौंपी गई। जिसमें सूची देखकर परिजन चौंक गए क्योंकि सूची में शंकर चौधरी की दो पत्नियों के नाम दर्ज थे. जिसमें एक पत्नी सिताबी देवी और दूसरी पत्नी सेम्फुल देवी का नाम पारिवारिक सूची में दर्ज था। बताया गया कि पैसे नहीं मिलने पर मृतक शंकर चौधरी की दूसरी शादी कराने का ये कारनामा ग्राम पंचायत हथियारा के राजस्व कर्मचारी विनय सिंह ने किया है।

NSIT
Nsmch

इस सम्बंध में जिला परिषद प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने कहा कि बिना जांच किये ही कर्मचारी ने शिक्षक की मौत के बाद उनकी दूसरी शादी करा दी है। उन्होंने डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में गोह अंचल कार्यालय के सीओ मुकेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद था। वहीं दाउदनगर एसडीएम मनोज कुमार से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।