LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो नवविवाहित को मार डाला, दो महीने पहले हुई थी शादी

दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो नवविवाहित को मार डाला, दो मह

MADHUBANI : जिले में दहेज की बलिवेदी पर एक नवविवाहिता को चढ़ना पड़ा है। यहां दहेजलोभी ससुरालवालों ने उसकी गला दबाकर हत्य कर दी। मृतका की पहचान अफसाना खातून(22 साल) के रूप में की गई है। आरोप है कि सास, ससुर, भैंसुर ने मिलकर गला दबाकर हत्या की है। 

मामला जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के धता डुमरा गांव की है। मृतका के चाचा मोहम्मद अख्तर ने बताया कि अफसाना की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। पोस्टमार्टम कराने साथ आए महिला के चाचा मोहम्मद अख्तर साहब ने कहा कि हम अपने भतीजी की शादी बड़े धूमधाम से रुद्रपुर थाना क्षेत्र के धत्ता डुमरी टोल निवासी मोहम्मद इदरीश के कनिष्ठ पुत्र मोहम्मद कलाम के साथ दो महिना छः दिन पहले हुई। जबकि शादी में दान दहेज के रूप में ढेर सारा सामान दिए। सिर्फ एक फ्रीज नहीं दिया, जिसको लेकर कहा था कि वह कुछ दिन बाद दे देंगे। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वाले अफसाना खातून को दहेज के लिए परेशान करने लगे। हमलोग आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से भतीजी के ससुराल वालों की मांगों को एक बार में पूरा नहीं कर सकते थे।

वहीं दहेज का डिमांड पूरा नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई है। वही घटना की सूचना के बाद हमलोगो उसके ससुराल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी रुद्रपुर थाना को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।