LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

नहीं मिली नौकरी तो आईटी-इंजीनियरिंग करने के बाद बन गए लुटेरे, घर में घुसकर की 20 लाख की लूटपाट

नहीं मिली नौकरी तो आईटी-इंजीनियरिंग करने के बाद बन गए लुटेरे

BEGUSARAI : 13 दिसंबर को बेरोजगारी से परेशान युवकों ने संसद में सेंधमारी की कोशिश की। इनमें एक इंजीनियरिंग का छात्र था, एक महिला पीएचडी की हुई थी। लेकिन, बेरोजगारी की यह समस्या सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। बिहार के बेगूसराय में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक अब लुटेरे बन गए और लूटपाट का काम शुरू कर दिया। डकैती करने आए डकैतों ने बताया कि बेरोजगारी की वजह से वो डकैती कर रहे हैं।

घर में परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट

इंजीनियर से डकैत बने युवकों ने बेगूसराय के दो घरों में बीती रात परिवार को बंधक बनाकर तकरीबन बीस लाख के जेवरात की डकैती कर ली। इस दौरान डकैतों ने बताया कि वह बेरोजगारी के कारण यह काम कर रहे हैं। घटना सिंघॉल सहायक थाना क्षेत्र के वास्तु विहार की है। जब हथियारों से लैस दर्जन भर डकैतों ने रात में इस घटना को अंजाम दिया. इस दौरान उन्होंने घरों का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और बंदूक की नोक पर परिवार के लोगों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।

Diarch GO

बेरोजगारी के कारण परेशान

इस मामले में पीड़ित सुषमा देवी ने बताया कि वो लोग नींद से सोये हुए थे, तभी कई डकैत घर में घुस आए और उनलोगों का हाथ मुंह बांध दिया और उनसे जेवरात और नकद की मांग करने लगे. जान मारने की धमकी भी दी. डकैतों ने उनको बताया कि वह लोग आईटी व इंजीनियरिंग कर बेरोजगार बैठे हुए हैं, नौकरी नहीं मिलने के कारण डकैती कर रहे हैं

इधर सूचना मिलने के बाद देर रात ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना से इलाके में दहशत है.

NSIT
Nsmch