LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

29 लाख कैश लेने के बाद कम नहीं हुआ लालच : दहेज में नहीं मिली 20 लाख की गाड़ी तो पटना एयरपोर्ट पर पत्नी को छोड़कर भागा युवक, दो दिन बाद है शादी की पहली सालगिरह

29 लाख कैश लेने के बाद कम नहीं हुआ लालच : दहेज में नहीं मिली

पटना एयरपोर्ट पर एक युवक पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि एक साल पहले उनकी शादी हुई थी, जिसके बाद से ही 20 लाख की गाड़ी की डिमांड ससुरालवालों ने शुरू कर दी। पैसे नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाता था। अब पति और ससुरालवालों के खिलाफ नवविवाहिता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने दहेज के लालची पति को थाने बुलाया है। 

दो दिन बाद शादी की सालगिरह

पीड़िता ने बताया कि 10 मई 2023 को मेरी शादी पिपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रियरंजन कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय मेरे पिता ने करीब 55 लाख रुपए खर्च किए। 29 लाख 50 हजार रुपए नकद, 7 लाख रुपए का घरेलू सामान और 8 लाख रुपए का जेवरात दिए थे।

शादी के बाद गाड़ी की डिमांड

पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, सास अनीता देवी और ससुर अविनाश सिंह कहने लगे कि दहेज के तौर पर कुछ नहीं दिया। अपने पिता से 20 लाख की गाड़ी मांग लो। इस पर मैंने कहा कि अभी नहीं दे पाएंगे। इसके बाद मुझे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट भी करते थे। यहां तक की खाना-पीना भी बंद कर देते थे।

पीड़िता ने आगे कहा कि मेरे पति बेंगलुरु में जॉब करते हैं। शादी के बाद मुझे भी वहां ले गए थे। वहां भी दहेज में गाड़ी नहीं देने पर छोड़ देने की धमकी और मारपीट करते थे। 3 मार्च को पति ने मेरे पिता को फोन कर कहा कि गाड़ी खरीदकर भेज दीजिए, नहीं तो अपनी बेटी को जीवन भर अपने पास रखिए। मैं इसे नहीं रख सकता।

NSIT
Nsmch

पटना एयरपोर्ट पर मुझे लाकर छोड़ दिया

गाड़ी नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को बेंगलुरु से लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचा और यही छोड़कर भाग गया। जैसे तैसे मैं अपने घर पहुंची। पिताजी कई बार मेरे ससुराल आए, लेकिन उनको कहा जाता था कि हमलोग अपने बेटे की शादी कहीं और कर रहे हैं। आप भी अपनी औकात देखकर शादी कर दीजिए। मेरे ससुर ने पिताजी को घर से निकालकर दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।

महिला के पति को पुलिस ने थाने पर बुलाया

इस संबंध में केस की आईओ कुसुम प्रभा ने बताया कि महिला के पति को थाना बुलाया गया है। पहले दोनों की काउंसिलिंग की जाएगी। फिर उनके मां-बाप की काउंसिलिंग की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।