LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

दो दिन तक पटना की लाइफलाइन 'ऑटो के पहियों पर लगेगा ब्रेक', सफर के लिए दूसरे विकल्प कर लें व्यवस्था

 दो दिन तक पटना की लाइफलाइन 'ऑटो के पहियों पर लगेगा ब्रेक',

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर से ऑटो की स्ट्राइक होने जा रही है। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन को लेकर नए कानून के विरोध में आगामी 16 और 17 फरवरी को चक्का जाम आंदोलन करने का फैसला लिया गया है। 

जिसको लेकर आज आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने राजकुमार झा के नेतृत्व में पटना जंक्शन टाटा पार्क आटो स्टैंड से जन जागृति रथ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आटो चालक मौजूद थे। 

जन जागृति रथ में राजकुमार झा, जिला आटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पु यादव, सीटू के उपाध्यक्ष कामरेड अरुण मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, बिजली प्रसाद शामिल थे। जन जागृति रथ गुरुवार को पटना से हाजीपुर, महुआ, समस्तीपुर होते हुए बेगूसराय पहुंचेगा। राज कुमार झा ने केंद्र सरकार से मांग किया कि हिट एंड रन कानून को वापस लें। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। 

पटना की ट्रैफिक का अहम हिस्सा हैं ऑटो

बता दें कि राजधानी पटना की ट्रैफिक का सबसे अहम हिस्सा यहां चलनेवाले ऑटो हैं, जिनसे हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में दो दिवसीय हड़ताल से यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासकर परीक्षा दे रहे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 15 फरवरी से बिहार में मैट्रिक की परीक्षा है। ऐसे में वाहनों के हड़ताल से बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch