LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिहार में बिगड़ेगा मौसम, क्या होगी बारिश या आसमान रहेगा साफ? जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बिहार में बिगड़ेगा मौसम, क्या होगी बारिश या आसमान रहेगा साफ?

पटना-  मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं. अगले चार दिन तक  मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह और शाम में अब अच्छी ठंड पड़ रही है. सुबह में हल्का कोहरा गिरना शुरु हो गया है वहीं कनकनी भी महसूस की जाने लगी है.पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सबसे गर्म खगड़िया रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. वहीं, सुबह के समय हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और शिवहर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान किशनगंज का रिकॉर्ड किया गया. पटना का न्यूनतम तापमान 19.9, मुजफ्फरपुर का 29.8, मोतिहारी का 17.8, गोपालगंज का 18.1, सिवान का 18, छपरा का 19.1, दरभंगा का 20, सीतामढ़ी का 18.5, सुपौल का 18.8 और अररिया का 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वैशाली का न्यूनतम तापकान 18.5, भागलपुर का 18.2, पूर्णिया का 18.7, कटिहार का 18.8, बांका का 15.7, जमुई का 17.5, नावदा का 17.5, गया का 16.4 और औरंगाबाद का 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Diarch GO

मौसम पूर्वानुमान में 12 से 17 नवंबर के बीच आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है.  मौसम विभाग का कहना है कि 13 नवंबर से दिन एवं रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. जबकि सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान एक से दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा के चलने का अनुमान है. रात गहराने के साथ ही कोहरे का असर दिखने लगता है और सुबह तक इसका असर दिख रहा है. विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों के परिचालन में दिक्कत आने लगी है.