LATEST NEWS

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

  •  Bank of Baroda Offer
  • Bank of Baroda Offer: दिवाली पर बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर, होम और कार लोन पर जानें

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव तक, बिहार के 7 नेता जो MLC बनकर बने

  • Samastipur News
  • Samastipur News: बिहार के गांव में आसमान से गिरा अनजान डिवाइस, पैराशूट जैसी डोर से मची हलचल

बिहार में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: बक्सर से किशनगंज तक भारी बारिश बनी आफत, इन 11 जिलों में बरसेंगे बादरा, मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: बक्सर से किशनगंज तक भारी बारि

पटना: बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. शुक्रवार  को प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार टर्फ रेखा और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मॉनसूनी बारिश बरस रही है.चक्रवातीय परिसंचरण के कारण ही सूबे  में बारिश हो रही है. आज यानी रविवार को बिहार के अधिकांश जिलों में  मूसलाधार बारिश का अनुमान है.  गोपालगंज, सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी बारिश तो  किशनगंज में अति भारी की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है.  

तो बिहार में कई जगह बारिश आपत बन गई है. शनिवार तक सूबे में 19 लोगों की मौत बारिश के कारण हो चुकी है. बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. लगातार बारिश कई शहर झील में तब्दील हो चुके है. लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.  जबकि आकाशीय बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है.आज भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है. 

बक्सर, भभुआ, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद को छोड़कर पूरे बिहार में ठनका गिरने, बिजली चमकने और बादल गरजने की प्रबल संभावना है. इसीलिए किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

भोजपुर, बक्सर, भभुआ, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद को छोड़कर पूरे बिहार में ठनका गिरने, बिजली चमकने और बादल गरजने की  संभावना है. इसीलिए किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

NSIT
Nsmch