बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज,अब मिल जाएगी ठंड से राहत

बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज,अब मिल जाएगी ठंड से रा

पटना:  बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. पिछले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चली, जिसके प्रभाव राज्य के  न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई . पटना सहित प्रदेश में 11 फरवरी पुरवा हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई . इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. वहीं शुक्रवार से पछुआ की रफ्तार थमी तो मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा. इस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास होगा. रविवार से पुरवा हवा के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है.  मकर संक्रांति से शुरू हुआ ठंड का दौर फरवरी के मध्य तक जारी रहा.  बीच-बीच में थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंड का असर बना रहा. 

लेकिन अब मौसम विभाग ने लोगों को राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार बिहार में अब ठंड बस दो-तीन दिन की मेहमान है. शुक्रवार से पछुआ हवा थमने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कम होगा.

Diarch GO

अगले दो-तीन दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी.  दिन और रात के तापमान में क्रमशः 4-5 डिग्री और 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद, बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगेगा. मार्च के पहले हफ्ते तक अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच जाएगा.मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बिहार में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अधिक कमी आने वाले दिनों में देखने को नहीं मिलने वाली है. इससे अधिक बदलाव देखे जाने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है.भागलपुर, नवादा, अररिया, डेहरी और कैमूर के न्यूनतम और किशनगंज, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुपरी, भोजपुर, औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  10 शहरों का न्यूनतम पारा दस डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मोतिहारी रहा जहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा तो  मधुबनी  सबसे गर्म शहर रहा जहां का तापमान  24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

NSIT
Nsmch

वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 8 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. मंगलवार से  हवा के रुख में बदलाव हो सकता है पछुआ थमेगा और  पुरवा हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.