LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कहीं बादल तो कहीं तेज धूप के आसार , जानिए अपने जिले का हाल

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कहीं बादल तो कहीं तेज धू

पटना- बिहार में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. अप्रैल के शुरुआत में हीं पारा 40 डिग्री को पार कर गया था. मौसम विभाग के अनुसार इब बार बिहार में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने वाली है. अप्रैल -मई में यहां भीषण गर्मी पड़ेगी.  

सोमवार को भी तपिश में बहुत अधिक कमी नहीं महसूस की गई. तापमान का पारा हालाकि कुछ जिलों को छोड़ दे तो  40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 9 अप्रैल यानी आज से फिर से तापमान बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. 8 अप्रैल को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए होने के साथ हल्की बारिश की भी सूचना है. 

Goal 2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. लगातार तापमान में हो रही वृद्धि से लोग बेचैन हैं. इस बीच हल्की बारिश होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि अभी तापमान में और वृद्धि की संभावना जतायी गयी है.

पटना के तापमान में एक डिग्री कम गिरावट दर्ज करने के साथ अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं किशनगंज में 34.5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश का औसत तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.

NSIT
Nsmch

राजधानी पटना समेत कई जिलों में सोमवार को भी रात में तेज हवा चली जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई. मौसम विभाग  के अनुसार  अगले   24 घंटों के दौरान नौ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है. 

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार पटना, गया, बक्सर, मुंगेर, सिवान, सारण, गोपालगंज, कटिहार और भागलपुर समेत 25 जिलों में तेज गर्मी की संभावना है.   राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट आई.