LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बदलने लगा बिहार का मौसम, ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी,कई जिलों में बरसात से बढ़ेगी कनकनी

बदलने लगा बिहार का मौसम, ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी,कई ज

पटना- दिसबंर का अंतिम सप्ताह चल रहा है. लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में ठंड अपनe रुप अभी दिखा नहीं रहा है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले तीन चार दिनों की तुलना में  अब न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हुए बदलाव की वजह से हवा की दिशा में बदलाव और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है.  अभी तक लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास नहीं हुआ है. कोहरा एक दिन भी देखने को नहीं मिला. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है. दो जनवरी के बाद दिन केतापमान में कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में रविवार से कुहासा बढ़ेगा. पटना में भी सुबह शाम इसका असर दिखेगा. 27 दिसंबर से ही आकाश में  बादल छाए रहेंगे. 28 और 29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री ज्यादा है.

पटना का न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ा है और 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो सूबे का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 13, औसत अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. बिहार में औसतन 2 डिग्री से न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई. गया में विजिबलिटी सबसे कम 800 मीटर थी जबकि पटना में 900 मीटर दर्ज की गई. राज्य  में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सुपौल में 14.4 डिग्री रहा. शुक्रवार को भी सुपौल का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 12.6 डिग्री से था.

NSIT
Nsmch

उत्तर-पश्चिमी भारत में हर जगह घना कोहरा दिखाई दे रहा है. उन इलाकों में तापमान भी काफी कम हो गया है. हालांकि इस घटनाक्रम का आंशिक असर केवल दक्षिणी बिहार में देखने को मिल सकता है. अगले दो -चार दिन दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि यह बेहद सीमित क्षेत्र में होगा. ठंड के बीच बिहार में राजनीतिक पारा उपर चढ़ने लगा है.