LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम, कल तपती धूप तो आज उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, चार दिन बाद बदलेगा मौसम

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम, कल तपती धूप तो आज उमस भरी गर

पटना- बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. गुरुवार को राजधानी पटना में बादलों का बसेरा था. तो दोपहर के बाद धूप निकलते हीं गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए. पटनावासियों को रात में भी उमस ने परेशान किया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को गर्मी और उमस परेशान करेगी. 21 जुलाई तक दक्षिण बिहार में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग का कहना है कि 23 जुलाई से मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार  23 और 24 जुलाई को सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर,मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में बारिश हो सकती है. 

तो वहीं विभाग के अनुसार 22 और 23 जुलाई को पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

वहीं उत्तर बिहार में 23 जुलाई से मौसम बदलेगा. पटना समेत बाकी जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्र में कम दबाव का केंद्र बना हुआ है.इस वजह से बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. 22 जुलाई से मॉनसूनी बारिश का दौर शुरु हो सकता है.

NSIT
Nsmch