LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बिहार में छठ के बाद एकाएक बदल सकता मौसम, अर्घ के दिन ऐसा रहेगा मौसम

 बिहार में छठ के बाद एकाएक बदल सकता मौसम, अर्घ के दिन ऐसा रह

पटना- पटना समेत कई जिलों में सुबह और रात में कनकनी हो रही है.बिहार के मौसम का मिजाज छठ पर्व की शुरुआत के साथ बदल गया. राजधानी पटना समेत कई जगहों के तापमान में उतार चढ़ावा देखा गया. शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान राज्य के किशनगंज में रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर को बिहार के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.  मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 21 नवंबर के बीच थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है.19 और 20 नवंबर को बिहार के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.सामान्य तौर पर मौसम अच्छा रहेगा. मौसम खुशगवार रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुहासा देखने को मिलेगा. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठंड आ गई है. सुबह और रात में कुहासा के साथ ठंड का भी एहसास हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मोतिहारी में तापमान गिर कर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह दरभंगा का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि समस्तीपुर जिले के पूसा का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खगड़िया का 31.1 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, नवादा का 30.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 29.2 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का 28.8 डिग्री सेल्सियस, डेहरी का 29 डिग्री सेल्सियस और कैमूर का 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं छठ महापर्व को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से विशेष बुलेटिन जारी किया गया. मौसम विभाग के अनुसार  बिहार के विभिन्न जिलों का अधिक तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं 19 और 20 नवंबर को बिहार के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, छठ पूजा के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.