LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग , भाजपा, जदयू और राजद के इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दाव पर

तीसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग  , भाजपा, जदयू और र

पटना: बिहार में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अब से कुछ देर में मतदान शुरु हो जाएगा. सुबह से हीं वोंटिंग शुरु होने से पहले ही सेंटर्स पर लोग लाइन में खड़े है. बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान अब से कुछ हीं देर में शुरु होने वाला है, सुबह से हीं वोंटिंग शुरु होने से पहले ही सेंटर्स पर लोग लाइन में खड़े है. बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान अब से कुछ हीं देर में शुरु होने वाला है,   

 तीसरे चरण में 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इनमें 51 पुरुष और 3 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं. झंझारपुर में 10, सुपौल में 15, अररिया में 9, मधेपुरा में 8 और खगड़िया में 12 उम्मीदवार मैदान में है. बिहार में 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष तो 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव अब से कुछ देर में ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे

चरण के सभी 9848 बूथों पर चाक-चौबंद सुरक्षा को लेकर हथियारबंद अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। इस चरण में 1058 शहरी क्षेत्र में और 8790 ग्रामीण क्षेत्र में बूथ बनाए गए है.तीसरे चरण में 55 हजार अर्धसैनिक बल और 18 हजार गृहरक्षकों, जिला पुलिस बल के पदाधिकारी और सैनिक  तैनात किए गए है.

झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में भाजपा,जदयू और राजद समेत कई दलों के नेताओं के भविष्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर करेगी.झंझारपुर में जदयू ने फिर से वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल को चुनावी रम में उतारा है तो इंडी गठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टा ने सुमन कुमार महासेठ ताल ठोक रहे है. वहीं पूर्व विधायक गुलाल यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ,इससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. जनता इनके भागेय का फैसला करेंगी.

NSIT
Nsmch

सुपौल लोकसभा सीट पर जदयी के लिए सीट बचाने की चुनौती है. जदयू ने दिलेश्वर कामत को टिकट दिया है तो राजद ने सिंहेश्वर से विधायक चंद्रहास चौपाल को मैदान में  उतारा है. आज ईवीएम दबाकर जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी.

रोम पोप का और मधेपुरा गोप का...तो मधेपुरा में दो यादवों की लड़ाई हैजदयू ने जहां वर्तमान सासंद दिनेश चंद्र यादव पर दांव खेला है तो राजद  ने डॉ. कुमार चंद्रदीप को मैदान में उतारा है.  जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी.

खगड़िया लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से एलजेपीआर ने राजेश वर्मा ताल ठोक रहे हैं तो इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीएम ने संजय कुमार कुशवाहा को मैदान में हैं. आज ईवीएम दबाकर जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी.

अररिया सीट पर भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह मैदान में हैं. राजद ने  शाहनवाज आलम को मैदान में उतारा है.