LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सातवें चरण के लिए मतदान, 57 सीट, 904 उम्मीदवार मैदान में, पीएम मोदी के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर करेगी जनता

सातवें चरण के लिए मतदान, 57 सीट, 904 उम्मीदवार मैदान में,  प

दिल्ली- सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान अब से कुछ हीं देर में शुरु हो जाएगा. मतदान से पहले बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है.चंडीगढ़ समेत सात राज्यों की कुल 57 सीटों प मतदान शुरु होने वाला है.  इन प्रदेशों से कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, उपेंद्र कुशवाहा , आरके सिंह, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के भाग्य का फैसला अब से कुछ हीं देर में जनता करने वाली है.

सातवें चरण की चर्चित सीटों का समीकरण

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरा बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे थे. उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था. जनता ाज पीएम मोदी के किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेगी.

बिहार के आठ लोग सभा सीटों पर मतदान कुछ हीं देर में शुरु होने वाला है. आर के सिंह, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, अपेंद्र कुशवाहा के बाग्य का फैसला जनता ईवीएम का बटन दबा कर रहने वाली है.

फिल्म अभिनेत्री कंगना को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. विक्रमादित्य सिंह का परिवार मंडी लोकसभा सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुका है.  जनता रनौत के बाग्य का फैसला करेगी.

NSIT
Nsmch

काराकाट सीट इस चुनाव में चर्चा में है। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी है.इंडी गठबंधन की ओर से भाकपा-माले के राजा राम सिंह उतरे हैं. इसके अलावा निर्दलीय उतर कर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. जनता कुछ देर में ईवीएम का बटन जबा कर इनके भाग्य का फैसला करेंगी.