LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

सनातन धर्म का महाकुंभ में जुटे एनडीए के दिग्गज नेता, सबने कहा - सनातन के कारण हिन्दुस्तान दुनिया में सबसे सुरक्षित, प्रधानमंत्री की जमकर हुई तारीफ

सनातन धर्म का महाकुंभ में जुटे एनडीए के दिग्गज नेता, सबने कह

NEW DELHI : नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज के जन्मशताब्दी समारोह के तृतीय दिवस पर विभिन्न सत्र में समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह,पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री परशोत्तम रूपाला,जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट अर्जुन मुंडा,खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री पशुपति पारस,पूर्व सांसद विजय दर्दा,रक्षा एवं पर्यटन विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट,सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी,फ़िल् अभिनेता,सांसद मनोज तिवारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवि अय्यर सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। जन्मशताब्दी समारोह का संचालन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया।

पाकिस्तानी राग अलापने पर गिरिराज हुए आक्रमक

इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की स्वामी वेदांती जी सनातन धर्म के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने जीवन भर समाज को जोड़ने हेतु प्रयास किया। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की करपात्री जी के अधूरे कार्यों को स्वामी वेदांती जी ने आगे बढ़ाया। वहीं भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की सनातन धर्म को मानने वालों को एकजुट होना होगा।जनसंख्या पर कोई नियंत्रण नहीं है कुछ खास वर्ग के लोग जनसंख्या को समस्या बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि रहिएगा भारत में और गीत गाइएगा पाकिस्तान का यह नहीं चलेगा।श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन ध्वज पूरी दुनिया में लहर रहा है।

पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री परशोतम रूपाला ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए वरदान हैं।श्री रूपाला ने कहा की गर्व होता है जब गंगा स्नान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखता हूँ।आज पूरी दुनिया हमारे ओर देख रही इसका कारण सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पूर्व सांसद विजय दर्दा ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है परंतु हमास ने जो किया वह अत्यंत निंदनीय है।श्री दर्दा ने कहा की खून की नदी बहाकर कुछ लोग दुनिया पर राज करना चाहते हैं जो संभव नहीं है।

NSIT
Nsmch


पशुपति पारस और अर्जुन मुंडा भी पहुंचे

भारत सरकार के जनजातीय विभाग के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की वेदांती जी सनातन धर्म के सूर्य थे।श्री मुंडा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ चुके हैं।  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री पशुपति पारस ने कहा की स्वामी वेदांती जी धर्म के अवतार थे।श्री पारस ने कहा की मोदी सरकार के कारण आज हम शक्तिशाली हुए हैं।

रक्षा एवं पर्यटन विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा की संत समाज के कारण भारत माता सुरक्षित है। सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा की सनातन धर्म हमे प्रेम सिखाता है। फिल्म अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गंगोत्री बहा दी।

समारोह का संचालन करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की 2014 के बाद वास्तविक रूप में हमारा देश आज़ाद हुआ।श्री सिंह ने कहा की कुछ लोगों ने धर्मनिरपेक्षता के आड़ में बहुसंख्यक आबादी को प्रताड़ित किया।श्री सिंह ने कहा की प्रचंड बहुमत से 2024 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति महावीर प्रसाद जयपुरिया,एचएन शर्मा,पूर्व विधायक अनिल शर्मा,मुकेश पांडेय,नरोत्तम बाग़ी आदि उपस्थित रहे।