LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारम्भ समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद, बिहार को बड़ी सौगात

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारम्भ समारो

Vande Bharat Express : बिहार के अलग अलग शहरों से रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 650 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण एवं 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ का कार्यक्रम किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें जुड़े. 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज प्रधानमंत्री ने भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाा इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पित किया।

Diarch GO


 इसके तहत मधुपुर बाइपास रेल लाइन, चार रेल अंडर ब्रिज, कुरकुरा-कानारोवां डबलिंग एवं हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो जैसी रेल परियोजनाएं शामिल हैं। रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के शिलान्यास / राष्ट्र को समर्पण एवं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले दानापुर मंडल के डी०आर०एम० जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित रेत पौधा पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रेल परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। 


NSIT
Nsmch

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, दानापुर मंडल के डी०आर०एम०  जयंत कुमार चौधरी सहित रेलवे के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।