LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

काराकाट में पवन सिंह के साथ मुकाबले पर बोले उपेन्द्र कुशवाहा, कहा केवल मीडिया और सोशल मीडिया में है टक्कर

काराकाट में पवन सिंह के साथ मुकाबले पर बोले उपेन्द्र कुशवाहा

SITAMARHI : पांचवे चरण के मतदान के निकट आने के साथ ही सीतामढ़ी में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी पहुंचे। जहाँ उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत की।

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट लोकसभा चुनाव में पवन सिंह से टक्कर पर बताया की वह विषय ही नही है। जो सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में है उसके बारे में क्या कहना। जनता पूरी तरह से मोदी जी के साथ है। मोदीजी ने आज देश को विकास का रास्ता दिखाया है। 

वही कुशवाहा समाज के वोटरों की नाराजगी पर उन्होंने कहा की कुशवाहा क्वांटेंटी नही क्वालिटी देख रहा है। उसके लिए सिर्फ एक एनडीए गठबंधन है। उन्होंने कहा की मैं कुशवाहों का नेता नही हूँ। मैं सभी वर्गो के लोगों की सेवा करता हूं। लेकिन कुशवाहा समाज की अपेक्षा है। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट