LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

शादी में फर्जीवाड़े का शिकार हुई यूपी की लेडी सिंघम, नकली आईआरएस अधिकारी बनकर युवक ने इस तरह दिया डीएसपी को धोखा, अब सच आया सामने

शादी में फर्जीवाड़े का शिकार हुई यूपी की लेडी सिंघम, नकली आई

DESK : यूपी में शादियों में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सरकार की सामूहिक विवाह योजना में फर्जी शादियां कराने के मामले सामने आए थे। वहीं अब यूपी की लेडी सिंघम कही जानेवाली श्रेष्ठा ठाकुर भी शादी में फर्जीवाड़े का शिकार हो गई है। 

बताया गया कि महिला डिप्टी एसपी फर्जीवाड़े का शिकार हो गई. उनके साथ फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर शादी करने और लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। शादी के बाद महिला पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुए इस बड़े धोखे की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने धोखेबाज से तलाक ले लिया. लेकिन वो अपनी पत्नी के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा. इससे तंग आकर डिप्टी एसपी ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Diarch GO

एक जैसे नाम होने का उठाया फायदा

श्रेष्ठा ठाकुर साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं. इस वक्त यूपी के शामली में तैनात हैं. श्रेष्ठा ठाकुर काफी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचानी जाती हैं. लोग उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं. गाजियाबाद के कौशांबी थाने में उनके द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार साल 2018 में उनकी शादी रोहित राज नामक शख्स के साथ हुई थी। रोहित से उनकी मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी. उसने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया था और रांची में डिप्टी कमिश्नर पद पर अपनी तैनाती बताई थी।

डीएसपी पत्नी  के नाम पर करता रहा ठगी

डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने शादी के दो साल बाद अपने पति रोहित राज से तलाक ले लिया। लेकिन इसके बावजूद उस धोखेबाज ने अपनी करतूत नहीं छोड़ी. वो महिला पुलिस अधिकारी के तैनाती वाले जिलों में जाकर उनके नाम पर ठगी करने लगा। फिलहाल वो गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में आकर रह रहा है। उसके द्वारा लोगों से ठगी करने की शिकायत लगातार मिलने लगी, तो परेशान होकर श्रेष्ठा ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

NSIT
Nsmch