LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में ग्रामीण कार्य विभाग का अनोखा कारनामा, नदी की बजाय खेत में बना दिया पुल, ग्रामीणों ने कहा- बर्बाद हो गए करोड़ों रूपये

अररिया में ग्रामीण कार्य विभाग का अनोखा कारनामा, नदी की बजाय

ARARIA : बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग का कारनामा देख कर ग्रामीण दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर है। दरअसल लाखो रुपए खर्च करके नदी की जगह पुल का निर्माण नहीं करके बीच खेत में पुल का निर्माण संवेदक और विभाग के द्वारा कर लिया गया। 

पूरा मामला अररिया जिले के रानीगंज विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत परमानंद पुर सर्द संख्या 6 का है जहां पर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा पुल का निर्माण खेत में करवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 6 महीने पहले पुल का निर्माण करवाया गया था वो भी निजी जमीन पर। 

लेकिन जिस जगह पर पुल बना है वहां नदी है ही नहीं बल्कि नदी उस स्थान से दूर है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ बिचौलियों की मिलीभगत से उक्त स्थान पर पुल बना दिया गया और उसे सड़क से भी नहीं जोड़ा गया है और न ही अप्रोच का निर्माण करवाया गया है। जिससे पुल उनके किसी काम का नहीं है। एक ग्रामीण ने कहा कि पुल जहां बना है उसके बाद ग्रामीणों की लगभग 500 एकड़ जमीन है। अगर सही ढंग से पुल का निर्माण होता तो ग्रामीण खेतों तक आसानी से पहुंच सकते थे। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट