LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

मधुबनी में राजद कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा लालू ने कभी नहीं की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

मधुबनी में राजद कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अम

MADHUBANI : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मधुबनी पहुंचे। मधुबनी के रहिका में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार निवर्तमान सांसद अशोक कुमार यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जमकर लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा की 15 साल बिहार में मुख्यमंत्री और 10 साल केंद्र में मंत्री रहे। लेकिन कर्पूरी ठाकुर को  भारत रत्न देने की मांग कभी नहीं की।

कहा की कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कर्पूरी ठाकुर बिहार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गरीब गुरुवा, पिछड़ा, वंचित, गांव के लोगों के लिए किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम किया था। एनडीए की सरकार ने देश को सुरक्षित समृद्धि करने का काम किया है। देश में अति पिछड़ा का कोई प्रधानमंत्री हुआ है। नरेंद्र मोदी जी हुए हैं। उन्होंने कहा की मधुबनी वालों पीओके हमारा है या नहीं, कश्मीर हमारा है और हमारा रहेगा और इसको लेकर रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बताया की 70 सालों से कांग्रेस ने मामला को लटका कर रखा था। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार धारा 370 को कश्मीर में समाप्त करने का काम किया। राहुल बाबा कहते थे की खून की नदियां बह जाएगी। राहुल बाबा खून की नदियां तो दूर एक कंकड़ भी कोई नहीं फेंक सकता। हिम्मत नहीं है किसी को कंकर फेंकने की। 

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए बताया की अगर इंडिया गठबंधन के लोग जीते हैं तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार या कोई और।  किसी ने कहा था की एक-एक कर बनेंगे। देश को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की जरूरत है। कोरोना के समय में प्रधानमंत्री ने सभी को टीका उपलब्ध कराया। विपक्ष के लोग कहते थे की मोदी टीका है। मत लगाना। लेकिन राहुल बाबा अपनी बहन प्रियंका के साथ रात को टीका लगवाए। देश को हर संकट से नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं। यहां तक की विपक्ष राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण होनी चाहिए या नहीं इसको लेकर विपक्ष ने राजनीति की। 

कहा की 22 जनवरी को भगवान प्रभु राम की मूर्ति की स्थापना की गई। अटल बिहारी वाजपेई ने मैथिली को आठवीं अनुसूची में देने का काम किया। मोदी जी ने यूपीएससी यूपीएससी में मैथिली भाषा को लाने का काम किया। जिससे मैथिली पढ़कर लोग आईएएस आईपीएस हो रहे हैं। कोसी नदी ने मिथिलांचल को दो भागों में बांट दिया था। जिसको लेकर अटल बिहारी वाजपेई ने रेलवे लाइन का शिलान्यास किया था और नरेंद्र मोदी ने रेलवे लाइन देकर मिथिलांचल को जोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए बताया की वह हत्या करने वाले को उल्टा लटका दिया जाएगा। गाय की तस्करी गाय की हत्या नहीं करने देंगे। गो हत्या बंद होनी चाहिए। कहा की मोदी जी ने 100 जगह पर एक साथ पूरे देश में रेड करवाया। पीएफआई वाले को जेल के पीछे भेज दिया।

NSIT
Nsmch

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट