LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीतामढ़ी को दी विकास की सौगात, 23 करोड़ की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीतामढ़ी को दी विकास

SITAMARHI : स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीतामढ़ी जिलावासियो को बड़ी सौगात मिली है। 23 करोड़ 74 लाख की लागत से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है। मौके पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा नगर विधायक डॉ मिथलेश कुमार जिलाधिकारी रिची पांडे के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने बताया की स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे बिहार में विगत 10 वर्षों में एनडीए की सरकार के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कहा की बिहार के सभी जिलों के अस्पतालों में मरीजों की बेड की व्यवस्था बेहतर हुई है। बीते दिनों सीतामढ़ी सदर अस्पताल का मैंने निरीक्षण किया था।

उन्होंने कहा की यहां की स्थिति को जानने का प्रयास किया तो मैंने देखा कि आज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पीडियाट्रिक ओटी एवं चार मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा था जो की एक अपने आप में अभूतपूर्व कार्य लगा। आज इस भवन के बन जाने से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी मजबूत होगी और इसका लाभ गरीब तबके के लोगों को आसानी से मिल सकेगा।

बताते चले की पांच मंजिली इस भवन में ओपीडी एक्स-रे सीटी स्कैन सेंट्रलाइज्ड लैब के साथ दवा की व्यवस्था बेहतर होगी। इस भवन को वातानुकूलित सुविधाओं से लैस किया गया है। वही मरीजों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट