LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंदा, सीतामढ़ी में हिट एन रन में तीन लोगों की मौत, छह जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंदा, सीतामढ़ी में हिट एन रन मे

सीतामढ़ी: जिले में मंगलवार की देर रात हिट रन मामले में तीन लोगो की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्ज लोग जख्मी हो गए है. घटना सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर में मंगलवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे की है. अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को बुरी तरह से रौंद दिया.  इससे तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

 पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। जबकि टेंपो के परखच्चे उड़ गए.बताया जाता है कि टेंपो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बथनाहा थाना के रमनगरा गांव जा रही थी.  सीतामढ़ी ट्रेन से उतरे यात्री टेंपों पर सवार थे. इसमें नौ लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.  वही घटना की सूचना पर पहुंची 112 एवं मेहसौल ओपी पुलिस द्वारा जख्मी को अपने वाहन से सदर अस्पताल लाया गया. मृतक की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशो खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री खजीदा खातून के रूप में की गई है. वही अन्य जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है.

 इधर, सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए है. एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गई. तीन लोगों की मौत हुई है. छह लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का इलाज कराया जा रहा है.

रिपोर्ट-अविनाश कुमार