LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

धनी फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर 7 फरार, डीएसपी ने किया खुलासा

धनी फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में पुलिस ने दो लोगों को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों के द्वारा धनी फाइनेंस के नाम पर लोगों से ठगी किया जा रहा था। पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी के द्वारा शनिवार को शाहपुर ओपी में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दिया गया है। जहां डीएसपी ने कहा कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। एक बगीचा में बैठकर धनी फाइनेंस के नाम पर ठगी करने का काम किया जा रहा था। जहां शाहपुर ओपी क्षेत्र के बहरी बीघा गांव के निवासी धनंजय मालाकार का पुत्र रवि कुमार उर्फ ऋषिकेश कुमार तथा शेखपुरा जिला के शेखूपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के निवासी शंकर कुमार का पुत्र मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही 7 व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दर्जन लोग बैठकर ठगी का काम कर रहे हैं। इन लोगों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल 5 पेज का डाटा बरामद किया गया है। साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा एक टीम गठन किया गया था जिसमें शाहपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार भी उपस्थित थे। बता दे कि वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है। 365 दिन इस क्षेत्र में दूसरे राज्य की पुलिस जाकर लोगों को पड़कर अपने साथ ले जाती है।

 इस क्षेत्र में नौजवान युवक अपनी रोजगार ढूंढने की लिए कहीं और नहीं जाते हैं। अपने ही क्षेत्र में साइबर क्राइम करना शुरू कर देते हैं। और धनी फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस, पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर, मकान में लोन दिलाने के नाम पर, फ्लिपकार्ट के नाम पर, बड़े-बड़े ब्रांड की शोरूम देने के नाम पर और भी कई अन्य झांसा देकर लोगों को ठगी करने का काम इस क्षेत्र के युवाओं के द्वारा किया जा रहा है। बिहार का नवादा धीरे-धीरे जामताड़ा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरा नवादा जिला साइबर क्राइम की ग्राफ में सबसे आगे सामने निकलकर आ रहा है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा