LATEST NEWS

  • Jehanabad SP Launches Coffee Meet to Strengthen Public Trust
  • Bihar News:जहानाबाद में SP के साथ कॉफी पर होगी चर्चा, 22 से 31 अक्टूबर तक चलेगा Let's Connect

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election:अनंत सिंह के बाद BJP नेता हरिवंश पासवान बागी, बंशीधर ब्रजवासी के लिए मांग रहे वोट

  • Saran MLC Poll Randhir Singh Strategy Faces a Crucial Test
  • Bihar MLC Election: सारण शिक्षक MLC चुनाव, रणधीर सिंह की साख दांव पर, आनंद पुष्कर की जीत के

  •  औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती
  • औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती

  • Youth Drowns During Idol Immersion GT Road Blocked
  • Bihar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, रेस्क्यू में देरी के आरोप, GT रोड

मधुबनी में तालाब में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मधुबनी में तालाब में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से हुई

MADHUBANI : जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद जुबेर राइन के नौ वर्षीय पुत्र दिलशाद राइन और मोहम्मद फैयाज राईन के 10 वर्षीय पुत्र अयान राइन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीँ परिजनों का रो रो  कर बुरा हाल हो चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार चार-पांच बच्चे के साथ मृतक दोनों बच्चे तालाब में गाँव से करीब आधा किलोमीटर दूर नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दो की पैर फिसलने से मौत हो गई। अन्य बच्चों के द्वारा बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

हालाँकि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरा कर पुलिस को सौंप दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। एक साथ दो बच्चे की मौत की घटना से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट