LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

जमीन विवाद में दो सगे भाईयों की हत्या, सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला दोनों का शव

जमीन विवाद में दो सगे भाईयों की हत्या, सड़क किनारे लावारिस ह

SITAMADHI : खबर सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां एनएच 527 सी पर दो युवकों का शव लावारिस हालत में बरामद किया गया है।  बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने की शिनाख्त

सदर एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि शव कि शिनाख्त हो चुकी है. मोतिहारी निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार व आशीष कुमार के रूप में दोनों की पहचान हुई है। दोनों किसी काम से मोतिहारी आए थे। जहां उनकी हत्या कर दी गई।

पिता ने एक दिन पहले दर्ज कराया था मामला

मामले को लेकर एसडीपीओ सदर रामकृष्णा ने बताया कि दो पक्षों के बीच दो साल से जमीनी विवाद चल रहा था. मामले को लेकर पूर्व में भी केस दर्ज है. एक दिन पहले संजीव सिंह के द्वारा नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. विश्वनाथ ने एक दिन पूर्व में फोन कर बताया कि उनके लड़के का फोन नहीं लग रहा है. अज्ञात शव मिलने के बाद शिनाख्त होने पर पता चला कि शव आशीष व आकाश का है।

चचेरे भाई से चल रहा था जमीन विवाद
सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि विश्वनाथ प्रसाद के द्वारा नगर थाना क्षेत्र में एक जमीन खरीदी गई थी। जिसको लेकर कई वर्षो से उनके भतीजे से ही विवाद चल रहा है। उनके भतीजे द्वारा दो बार केस भी दर्ज करवाया गया।। इस मामले की जांच चल ही रही थी। इसी बीच उनके दोनों बेटे जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए आए थे। इसी क्रम में दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई और लाश को 30 किमी दूर जाकर फेंक दिया गया।  पहला शव नानपुर थाना क्षेत्र के हरिनगर व ठिकहा मझौर गांव के पास फेंका मिला। वही दूसरा शव उस स्थल से पांच किलोमीटर की दूरी पर बोखरा में फेंका गया था। एसडीपीओ ने बताया कि एक अप्रैल को सुबह में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होने की सूचना मिली थी जहां पहुंचकर मामले को सुलझाया गया था और नगर थाने में जाकर शिकायत करने की बात कही गई थी।

NSIT
Nsmch