LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

बेटे की जुआ सट्टा और मारपीट करने की आदत से परेशान माता-पिता ने लिया बड़ा फैसला, करंट लगाकर कर दी जिगर के टुकड़े की हत्या

बेटे की जुआ सट्टा और मारपीट करने की आदत से परेशान माता-पिता

KAWARDHA : बेटे की बुरी आदतों से परेशान होकर मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पहले उन्होंने बेटे को करंट लगाया और बाद में उसका गला घोंट दिया। यह वारदात छत्तीसगढ़ जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली क्षेत्र के घुघरीकला गांव की है। 

जानकारी के मुताबिक राजू राजपूत (35 वर्ष) जुआ-सट्टा खेलने का आदी था। वह घर की संपत्ति को बेचकर रकम जुए-सट्टे में हार कर बरबाद कर रहा था। माता-पिता ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।

Diarch GO

जुआ सट्टे की लत के कारण घर में करता था मारपीट

राजू शादीशुदा था, उसकी 2 बेटियां भी हैं, लेकिन वह कोई काम, धंधा नहीं करता था। उलटा जुआ-सट्टे की लत के चलते परिवार वालों को मारपीट कर परेशान करता था। इससे तंग आकर माता-पिता ने उसकी हत्या करने का इरादा बना लिया। सोमवार रात को उन्होंने घर से बेटे को ट्यूबवेल बनाने के बहाने खेत में बुलाया। बेटा जैसे ही खेत पहुंचा, दोनों करंट प्रवाहित तार उसके गले में लपेट दिया, जिससे वह झुलस गया। उसके गिरने के बाद दोनों ने मिलकर गला भी घोंट दिया।

खेत में लाश मिली

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को खेत में बनी झोपड़ी में खून से सनी लाश पड़ी मिली थी। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  वायर से गला घोंटने की वजह से गले पर गोल निशान बन गया था। चारों ओर से खून बहने के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।

NSIT
Nsmch